Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 5:50 pm

लेटेस्ट न्यूज़

देश के इस राज्य में लड़कियां सबसे ज्यादा करतीं हैं तंबाकू उत्पादों का सेवन, चौंकिए नहीं पढ़िए इस खबर को

49 पाठकों ने अब तक पढा

राजा कुमार साह की रिपोर्ट

बिहार में तंबाकू सेवन का आंकड़ा घटकर राष्‍ट्रीय औसत से कम हो गया है। हालांकि, प्रतिबंध के बावजूद तंबाकू उत्पादों का सेवन जारी है। राज्‍य के 7.3 फीसद लोग किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। खतरनाक बात यह है कि तंबाकू हमारे जीवन के 13 साल कम कर रहा है। महज एक सिगरेट ही 14 मिनट उम्र घटा देता है। चौंकाने वाला तथ्‍य यह भी है कि बिहार में लड़कों से अधिक लड़कियां तंबाकू का सेवन कर रहीं हैं। फिर भी घबराइए नहीं, यह आदत छोड़ी जा सकती है। इसके लिए योग का सहारा ले सकते हैं। आप डाक्‍टर व मनोचिकित्‍सक की सलाह भी ले सकते हैं। लेकिन सबसे ज्‍यादा जरूरी इच्‍छा शक्ति का होना है।

बिहार देश के ऐसे कुछ राज्यों में शामिल है, जहां साल 2014 से ही तंबाकू उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। हाल ही में इस प्रतिबंध को नए सिरे से फिर लागू घोषित किया गया है। इसके बावजूद तंबाकू उत्‍पाद खुलआम बिक रहे हैं। एक साल पहले उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बताया था कि तंबाकू सेवन करने वालों का प्रतिशत 53.5 से घटकर 25.9 हो गया है।  तंबाकू सेवन को लेकर गैट सर्वे (Global Youth Tobacco Survey) की बात करें तो बिहार में 7.3 प्रतिशत लोग इसका सेवन करते हैं। यह 8.5 प्रतिशत के राष्‍ट्रीय औसत से कम है। देश में सर्वाधिक मिजोरम व अरुणाचल प्रदेश के 57.9 प्रतिशत लोग तंबाकू सेवन करते हैं। बिहार के पड़ोसी राज्‍यों की बात करें तो उत्‍तर प्रदेश की 22.9, पश्चिम बंगाल की 7.1 तथा झारखंड की 5.1 प्रतिशत आबादी तंबाकू का सेवन करती है।

लड़कों की तुलना में लड़कियां ज्‍यादा लेतीं तंबाकू

गैट सर्वे पर भरोसा करें तो बिहार में लड़कों की तुलना में लड़कियां तंबाकू का सेवन ज्यादा करती हैं। बिहार में 13 से 15 साल के आयु वर्ग के 6.6 प्रतिशत लड़के तंबाकू का सेवन करते हैं। जबकि, लड़कियों के मामले में यह आंकड़ा आठ प्रतिशत है। बिहार में लड़कियों के बीच तंबाकू के बढ़ते सेवन पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने चिंता जाहिर की थी।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़