Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 10:00 pm

लेटेस्ट न्यूज़

केंद्रीय राज्य मंत्री एवं कर्म योगी संस्था का कैंपेन, हमारा परिवार नशा मुक्त परिवार

54 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

झांसी। भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के झांसी आगमन पर कर्म योगी संस्था के अध्यक्ष पंडित संतोष कुमार गौड़ ने निर्धारित समय अनुसार संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय मंत्री को पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र आदि भेंट कर विगत वर्षों में संस्था के द्वारा राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश स्तर एवं स्थानीय स्तर पर किए गए कार्यों से अवगत कराया।

जिस पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कर्म योगी संस्था के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की और लिखित रूप से संरक्षक का पदभार भी ग्रहण किया तत्पश्चात कर्म योगी संस्था के सभी पदाधिकारियों ने अपनी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और मंत्री जी के साथ मंच साझा किया।

आगामी समय में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर एवं कर्म योगी संस्था, “हमारा परिवार नशा मुक्त परिवार” कैंपेन को संयुक्त रुप से गति प्रदान करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों मैं नशे की बढ़ती हुई लत के प्रति जागरूकता एवं नशे से मुक्त कराना आदि प्रयास होंगे।

कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर आर.के. चतुर्वेदी, डॉ एस के गुप्ता, डॉ अरविंद सिंह परमार, अरुण हिंगवासियां, सुरेंद्र राय सूर्य प्रकाश मिश्रा सरिता शुक्ला, तारा केशवानी आदि ने केंद्रीय राज्य मंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़