Explore

Search
Close this search box.

Search

24 February 2025 4:37 am

लेटेस्ट न्यूज़

महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले कालीचरण महराज ने जब तांडव प्रस्तुत किया तो देखिए वीडियो क्या हुआ ?

64 पाठकों ने अब तक पढा

पुनीत नौटियाल की रिपोर्ट

उज्जैन। महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले कालीचरण महाराज जेल से छूटने के बाद शनिवार को उज्जैन पहुंचे। यहां पर उन्होंने विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए। महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में कालीचरण महाराज ने शिव तांडव स्तोत्र गाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

देवास की तरफ निकले

गौरतलब है कि जेल से छूटने के बाद कालीचरण महाराज धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। उज्जैन पहुंचने पर उन्होंने अंगारेश्वर महादेव, हरसिद्धि माता, महाकाल मंदिर सहित गड कालिका माता मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वह महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां दर्शन करने के दौरान उन्होंने गर्भगृह में शिव तांडव का पाठ किया। इसके बाद वह मां तुलजा भवानी के दर्शन के लिए देवास की ओर निकल गए थे।

ढोल नगाड़ों से स्वागत

इससे पहले हरी फाटक चौराहे पर हिन्दू महासभा ने ढोल नगाड़ों के बीच कालीचरण महाराज का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें हार और फूल-माला भी पहनाई गई थी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित धर्म संसद ने कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था। इस मामले में उन्हें तीन महीने के बाद जमानत मिली थी। जेल से बाहर आने के बाद भी कालीचरण ने कहाकि उन्हें अपने बयान पर कोई पछतावा नहीं है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़