Explore

Search
Close this search box.

Search

2 April 2025 4:12 pm

ये भोली सी दिखने वाली महिलाएं किसी की आंखों से उसकी नींद भी चुरा लेती हैं, पढ़िए इनके कारनामे

74 पाठकों ने अब तक पढा

सोनम यादव की रिपोर्ट

आगरा: जिले में पुलिस ने चेन स्नेचर महिला गैंग को दबोच लिया है। पुलिस ने खेरागढ़ थाना क्षेत्र के चामुंडा माता मंदिर में श्रद्धालुओं से गहने खींचने वाली 5 महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये महिला गैंग मंदिर में श्रद्धालुओं के कान, नाक, गले से गहने खींचने की घटना को अंजाम देता था। पुलिस अब इनसे गैंग के बाकी साथियों के बारे में पूछताछ में जुट गई है।

खेरागढ़ थाना क्षेत्र के चामुंडा माता मंदिर में भागवत कथा चल रही है। इसलिए मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। महिला गैंग श्रद्धालुओं से गहने खींचने की घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने पकड़े गए 5 आरोपियों के कब्जे से 3 चेन बरामद की हैं। महिला गैंग अब तक करीब 15 लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि ये गैंग मध्यप्रदेश के ग्वालियर का है, जिसने आगरा में भी अपना ठिकाना बना रखा है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."