जगदम्बा उपाध्याय की रिपोर्ट
आजमगढ़ जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हेमराज मीणा ने बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में जिले के 12 थाना प्रभारियों और निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निम्नलिखित तबादले किए गए हैं
1. विनय कुमार मिश्रा – प्रभारी निरीक्षक देवगांव से प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज बनाए गए।
2. राजीव कुमार मिश्रा – प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज से प्रभारी मीडिया सेल नियुक्त किए गए।
3. विमल प्रकाश राय – प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना से प्रभारी निरीक्षक देवगांव स्थानांतरित किए गए।
4. राजीव कुमार यादव – पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना नियुक्त हुए।
5. राकेश कुमार सिंह – पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज भेजे गए।
6. अखिलेश कुमार – प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज से प्रभारी क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी दी गई।
7. राकेश कुमार सिंह – प्रभारी निरीक्षक बरदह से प्रभारी मॉनिटरिंग सेल में स्थानांतरित किए गए।
8. राजीव कुमार सिंह – प्रभारी चौकी मूसेपुर थाना सिधारी से थाना अध्यक्ष बरदह नियुक्त किए गए।
9. अनिल कुमार सिंह – थानाध्यक्ष पवई से थानाध्यक्ष अहरौला बनाए गए।
10. प्रदीप कुमार मिश्र – वरिष्ठ उप निरीक्षक सिधारी से थानाध्यक्ष पवई भेजे गए।
11. अमित कुमार मिश्रा – थानाध्यक्ष मेहनाजपुर से थानाध्यक्ष अतरौलिया बनाए गए।
12. वीरेंद्र कुमार सिंह – थानाध्यक्ष अतरौलिया से थानाध्यक्ष मेहनाजपुर के पद पर तैनात किए गए।
तबादले का उद्देश्य और प्रभाव
एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि यह फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए किया गया है। पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए समय-समय पर ऐसे बदलाव आवश्यक होते हैं।
इस बदलाव से न केवल पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि नए थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने का अवसर मिलेगा। जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
इन तबादलों के बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की भूमिका पर नजर रहेगी कि यह बदलाव कितना प्रभावी सिद्ध होता है।
Author: मुख्य व्यवसाय प्रभारी
जिद है दुनिया जीतने की