Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 8:22 am

लेटेस्ट न्यूज़

“कल्लर” की बेटी “प्रतिभा’ ने जीता रियलिटी शो का ग्रैंड फिनाले

67 पाठकों ने अब तक पढा

सुरेंद्र मिन्हास की रिपोर्ट

चान्दपुर (बिलासपुर,हिमाचल)। “परों को खोल जमाना उड़ान देखता है, जमीं पर बैठ कर क्या आसमान देखता है,” ये प्रेरणादायक शब्द लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल, कल्लर की कक्षा 8 की छात्रा प्रतिभा ने उस वक्त कहे जब उसने टी.वी. रियलिटी शो “किसमें कितना है दम” के ग्रैंड फिनाले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतिभा की यह उपलब्धि न केवल उसके परिवार और गांव, बल्कि पूरे जिला बिलासपुर के लिए गर्व का क्षण है। बहुत जल्द ही वह अन्य रियलिटी शोज में भी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरती नजर आएगी। यह प्रतियोगिता पंजाब के संगरूर में आयोजित हो रही थी, जहां प्रतिभा ने 13-14 वर्ष आयु वर्ग की नृत्य स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया।

प्रतिभा के पिता महेन्द्र सिंह एक दुकानदार हैं, जबकि उसकी माता रीना देवी एक गृहिणी हैं। प्रतिभा की इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल उसके परिवार, बल्कि उसके स्कूल और पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

इस अवसर पर लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल, कल्लर के मुख्याध्यापक जावेद खान, प्रधान राम शरन ठाकुर, और सभी अध्यापक व ग्रामीणों ने प्रतिभा को बधाई दी। उन्होंने घोषणा की कि प्रतिभा के गांव लौटने पर उसका भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।

प्रतिभा की यह विजय न केवल उसकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि उसकी उड़ान के सपनों की ऊंचाइयों का संकेत भी है।

Author:

'श्री कृष्ण मंदिर' लुधियाना, पंजाब का सबसे बड़ा मंदिर है, जो 500 वर्ग गज के क्षेत्र में बना है। यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है।

लेटेस्ट न्यूज़