Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 4:55 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मुहल्ले की नालियाँ नदी की तरह उफान भर रही हैं तो अभी और बारिश का किया जा रहा अलर्ट

59 पाठकों ने अब तक पढा

हरीश चन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट

कोरबा: छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग के मानें तो राज्य के कई जिलों में आने वाले दिनों में भीषण बारिश होगी। कोरबा जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण स्थिति खराब हो गई है। 

कई नादियों का जलस्तर बढ़ गया है। सड़कें लबालब भर गई हैं। गलियों से पानी ऐसे बह रहा है जैसे नदी का पानी हो। मौसम विभाग ने सोमवार को बिलासपुर समेत कई जिलों में भीषण बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर में भी बादल छाए हुए हैं।

सोमवार सुबह से राजधानी रायपुर में बादल छाए हुए हैं। दोपहर के बाद से तेज हवाएं भी चल रही हैं। शाम साढे़ चार बजे के करीब राजधानी रायपुर के कई इलाकों में बारिश हुई है। बारिश के बाद मौमस में ठंडक आ गई है। वहीं, तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियम की गिरावट दर्ज की गई है। अब दिन में भी गर्मी और उमस का असर दिखाई नहीं दे रहा है।

कोरबा में घरों में घुसा पानी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जोरदार बारिश हो रही है। तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है। जिस कारण से सड़के लबाबल हो गई हैं। सड़क और नाली का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। पहली बारिश में ही निगम के विकास कार्यों की पोल खुल गई है। कई घरों में कचरे का ढेर जमा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी कोरबा में राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

अभी एक्टिव रहेगा मानसून

मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के ज्यादातर जिलों में जोरदार और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बिलासपुर संभाग में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो अभी मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी। मंगलवार से एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है जिस कारण से कई जिलों में मानसूनी गतिविधियों में बदलाव हो सकता है।

गर्मी और उमस से राहत

छत्तीसगढ़ में बारिश के बाद गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर के तापमान में भी गिरावट आई है। रायपुर में रविवार को भी बारिश हुई थी। उसके बाद से जिले का मौसम सुहाना बना हुआ है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़