Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 4:28 pm

लेटेस्ट न्यूज़

नीट परीक्षा में हुए धांधली को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

52 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी सदर अवधेश कुमार निगम को सौंप कर दोषियों को कड़ी सजा व छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की।

इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि राजग सरकार पेपर लीक मामले को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। पेपर लीक करने वाले माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। इस सरकार में जो भी परीक्षाएं हुई अधिकांश का पेपर लीक हुआ है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी देश के नौजवानों ,बेरोजगारों व छात्रों के साथ अन्याय के तरह हो गया है। प्रतिभावान छात्रों का भविष्य चौपट हो रहा है।इनको जब तक न्याय नही मिल जाता व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नही होती है कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इस लड़ाई को लड़ता रहेगा।

प्रदर्शन करने वालों में बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी, आनंददेव गिरि, चुन्नु, दिनानाथ भारती, नीलेश त्रिपाठी, सत्यप्रकाश मणि, नागेन्द्र शुक्ल, रामअशीष साहनी, आलोक त्रिपाठी राजन, मार्कण्डेय मिश्र, सुनील द्विवेदी, प्रेमलाल भारती, मनोज मणि, राजकुमार यादव, धर्मेन्द्र पाण्डेय, रामप्रवेश सिंह, अब्दुल जब्बार, अभिषेक वर्मा, देवेन्द्र तिवारी, आनंद प्रकाश भारती, जयप्रकाश यादव, वीरेन्द्र तिवारी, विराट यादव, महेंद्र अम्बेडकर, सुवाष राय, सतीश तिवारी, राजेश मौर्य,दीपक पटवा आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़