चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट
लखनऊ: यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से अवैध अफीम के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। STF ने महिला के पास से 30 लाख से अधिक की अफीम बरामद की है।
आरोपी प्रमिला देवी लंबे समय से लखनऊ स्टेशन के आसपास तस्करी करती थी। मंगलवार को महिला झारखंड से अफीम लेकर बरेली जा रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 से पकड़ा है।
आरोपी महिला ने बताया कि वह अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह की सक्रिय सदस्य है। इस गिरोह का सरगना झारखंड निवासी ओमवीर है। वह वर्तमान समय में बरेली में रहता है और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करता है।
ओमवीर झारखंड के तस्करों से संपर्क करके अफीम मांगता है जिसे बरेली से पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में अपने कैरियरों के माध्यम से इसकी सप्लाई करता है। इसे झारखंड से बरेली माल पहुंचाने की एवज में प्रति चक्कर दस हजार रुपये मिलते हैं।
लंबे समय से थी तलाश
एसटीएफ ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। STF के मुताबिक, तस्कर महिला के जरिए पहले यूपी में अफीम की एंट्री कराते। फिर गिरोह के लोग इसे महंगे दामों में बेचते थे। इसकी तलाश पुलिस और STF को लंबे समय से थी। कई जगह छापेमारी की गई, लेकिन पकड़ में नहीं आती थी। अब पकड़ में आने के बाद गिरोह के खुलासा होने की उम्मीद है।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."