Explore

Search
Close this search box.

Search

22 February 2025 11:22 pm

लेटेस्ट न्यूज़

शादी के कुछ घंटे बाद ही विवाह टूट गया अब लडकी थाने में चक्कर काट रही… पढिए क्या है मामला

53 पाठकों ने अब तक पढा

शिव कुमार की रिपोर्ट

जालंधर: पूर्व ब्वॉयफ्रैंड के कुछ मैसेज के कारण कुछ ही घंटों पहले हुआ विवाह टूट गया। जैसे ही मैसेज नवविवाहिता के पति ने देखा तो वह शादी तोड़ने पर अड़ गया और तड़के 6 बजे ही लड़की को मायके घर भेज दिया। पीड़िता ने इस संबंधी थाना एक में शिकायत दी है। जानकारी देते 24 साल की युवती ने बताया कि उसने बी. कॉम तक की पढ़ाई की हुई है। 2 साल से उसका संदीप नाम के युवक के साथ रिलेशन था। 5 मई को उसकी शादी थी जबकि ब्वॉयफ्रैंड द्वारा आखिरी समय तक उसके साथ रहने की जिद के कारण उसने उसे विवाह का डिब्बा भी दिया और 5 मई को वह फोटोग्राफरों का साथी बनकर विवाह में भी आया।

आरोप है कि जैसे ही डोली उसके ससुराल पहुंची तो वह कपड़े बदल रही थी कि संदीप ने उसे कॉल मैसेज करने शुरू कर दिए। कुछ मैसेज उसके पति ने देख लिए और जब उसने पूछा तो उसने सब कुछ सच बता दिया। लड़की का पति रिश्ता तोड़ने पर अड़ गया और लड़की के माता पिता को फोन कर दिया। अगले दिन की सुबह 6 बजे लड़की के माता-पिता उसे वापस घर ले गए। लड़की ने आरोप लगाया कि उसने संदीप से बात की उसने उसे व उसकी मां को शादी करने से हां कर दिया और बर्ल्टन पार्क बुलाया। सुबह 9 बजे तक वे पार्क में इंंतजार करते रहे लेकिन संदीप नहीं आया। लड़की का कहना है कि संदीप ने अपने भाई के साथ उसकी बात करवाई और कहने लगा कि वह उसके साथ कार में बैठ कर आ जा और वह शादी कर लेंगे।

लड़की ने कहा कि वह उसके भाई के साथ गई तो पठानकोट रोड पर स्थित एक होटल में उसे रात के लिए रुकवा दिया और सुबह हुई तो उसका भाई पठानकोट रोड पर ही उसका बैग सड़क पर रख दिया और उसे भी उतार दिया। कुछ ही दूरी पर खड़ी ई.आर.एस. की टीम को लड़की ने सूचना दी तो पुलिस ने कार को रुकवा कर उसे थाना एक की पुलिस हवाले कर दिया। लड़की ने लिखित में शिकायत दी है कि साहिल के कारण उसकी शादी टूट गई और अब वह शादी को लेकर टालमटोल कर रहा है। फिलहाल लड़का अपने घर से गायह है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर लड़की ने देर रात तक लड़के के घर बाहर धरना लगा रखा था।

Author:

'श्री कृष्ण मंदिर' लुधियाना, पंजाब का सबसे बड़ा मंदिर है, जो 500 वर्ग गज के क्षेत्र में बना है। यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है।

लेटेस्ट न्यूज़