Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 7:52 pm

लेटेस्ट न्यूज़

30 लोगों को दुल्हा बनाकर सबके अरमान नेस्तनाबूत करने वाली इस लुटेरी दुल्हनिया के गजब है कारनामे

57 पाठकों ने अब तक पढा

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के वाराणसी कमिश्नरेट के सारनाथ थाने की पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने इस गैंग के 6 शातिर ठग सदस्यों को गिरफ्त में कर लिया है, जिसमें 1 महिला भी शामिल है। 

यह महिला दुल्हन बनकर लूट को अंजाम देती थी। 

पुलिस को इस गैंग की बहुत दिनों से तलाश थी, आसपास के क्षेत्रों में इस गिरोह ने कई दूल्हों का शिकार किया था। पुलिस पूछताछ में इन्होंने बताया कि ये सभी पैसे लेकर लोगों की फर्जी शादियां कराते थे। फिर कथित दुल्हन घर छोड़कर भाग जाती थी। पुलिस इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

एडीसीपी ने खुलासा करते हुए बताया कि इनका गिरोह पूरे भारत में एक्टिव है। ये सभी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में जिन लड़कों की शादी नहीं हो पाती है, उन्हें अपने चंगुल में लेकर फर्जी तरीके से शादी कराते हैं। इसके लिए इनका गैंग यूपी और बिहार से लड़कियों को बहला फुसलाकर राजस्थान जैसे कई जगहों पर ले जाकर लड़के पक्ष से पैसा लेकर और धोखाधड़ी करके फर्जी शादी कराते हैं।

Author:

'श्री कृष्ण मंदिर' लुधियाना, पंजाब का सबसे बड़ा मंदिर है, जो 500 वर्ग गज के क्षेत्र में बना है। यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है।

लेटेस्ट न्यूज़