Explore

Search
Close this search box.

Search

21 March 2025 6:40 am

स्पा सेंटर में जब रेड मारने आई पुलिस तो वहाँ के नजारों ने चौंका दिया… 

116 पाठकों ने अब तक पढा

शिव कुमार की रिपोर्ट

जालंधर। शहर में स्पा सैंटर की आड़ में अनैतिक धंधा करने वाले स्पा सैंटरों पर रेड कर पुलिस ने 2 स्पा सैंटर के मैनेजरों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दिल्ली रहते मालिकों को भी नामजद करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।

एस.एच.ओ. परमिंदर सिंह थिंद के मुताबिक मॉडल टाऊन स्थित डाकखाना के साथ समास्तिक स्पा सैंटर के मैनेजर रवि कांत एवं जस्स बेकर्स रोड पर स्थित थाई डायमंड स्पा पर रेड की गई थी जहां थाई डायमंड स्पा के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर पी.पी.आर. मार्कीट में भी एक स्पा सैंटर पर रेड की गई है। एस.एच.ओ. ने बताया कि दोनों स्पा सैंटरों के मालिकों को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। दोनों स्पा सैंटरों से आपत्तिजनक हालत में कई लोग मिले थे, जिन्हें जांच के बाद छोड़ दिया गया लेकिन दोनों स्पा सैंटर के संचालकों पर केस दर्ज कर दिया गया।

Author:

'श्री कृष्ण मंदिर' लुधियाना, पंजाब का सबसे बड़ा मंदिर है, जो 500 वर्ग गज के क्षेत्र में बना है। यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है।