दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट
यूपी के कानपुर में एक शख्स पर तीन महिलाओं से शादी कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं, वह चौथी बार शादी करने की योजना बना रहा था। लेकिन तीसरी पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि उसकी आरोपी पति से मुलाकात एक मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी।
नशीला पदार्थ पिलाया और बलात्कार किया
पीड़िता के मुताबिक दोस्ती के बाद उसकी उससे आमने-सामने मुलाकात हुई। इस दौरान उसने मुझे नशीला पदार्थ खिलाया और मेरे साथ दुष्कर्म किया। रेप के बाद शादी का दबाव। लेकिन शादी के बाद यह बात सामने आई कि उनकी पहले से ही दो पत्नियां हैं। उसने उन्हें भी इसी तरह धोखा दिया है। बच्चे को जन्म देने के बाद पति एक-एक करके अपनी पत्नियों को छोड़ देता है।
प्रसव के बाद पत्नी चली जाती थी!
महिला जालौन में रहती है। वह अपने 11 महीने के बच्चे को गोद में लेकर पति की शिकायत करने पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंची। उसने एडीसीपी अनीता सिंह को बताया कि उसकी शादी 17 अक्टूबर 2020 को कानपुर के धनकुट्टी निवासी दिनेश त्रिपाठी से एक मंदिर में हुई थी। उसकी दिनेश से मुलाकात एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। एक दिन दिनेश ने उसे मिलने के लिए कानपुर बुलाया। फिर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अपने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो उसके परिवार वाले उसे एक मंदिर में ले गए और उससे शादी कर ली।
वह एक-एक करके अपनी पत्नियों को छोड़ देता है
शिकायतकर्ता महिला के मुताबिक, शादी के कुछ दिन बाद मुझे पता चला कि दिनेश ने पहले लवली और आरती नाम की दो महिलाओं से शादी की थी। उनकी पहली शादी लवली से हुई थी जिनसे उन्हें एक बेटी है। लेकिन बाद में दिनेश ने लवली को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उनकी शादी आरती से हुई। आरती से उन्हें एक बेटा भी हुआ। बेटा होने के बाद दिनेश ने उसे तो अपने पास रख लिया लेकिन आरती को घर से निकाल दिया। उसके बाद उसने मुझसे तीसरी शादी की। हमारी एक बेटी है। अब हम दोनों को घर से बाहर निकाल दिया गया।
महिला का आरोप है कि उसका पति दिनेश त्रिपाठी अब चौथी शादी करने जा रहा है, जिससे वह मोबाइल पर चैट करता है। उनके पास चैट का स्क्रीनशॉट भी है। इस तरह शादी करने वालों में दिनेश के माता-पिता और बहन भी शामिल हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में एडीसीपी अनीता सिंह का कहना है कि ऑफिस में एक महिला आई थी, जिसने अपने पति पर एक के बाद एक तीन शादियां करने का आरोप लगाया है। मामला गंभीर है। इसकी जांच के लिए डीसीपी ईस्ट को नियुक्त किया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."