Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 4:33 pm

लेटेस्ट न्यूज़

वाह! तांगे से देखा जन्नत का नजारा..…आइए आप भी देखिए ये वीडियो ?

59 पाठकों ने अब तक पढा

अरमान अली की रिपोर्ट

कश्मीर को धरती का स्वर्ग यूं ही नहीं कहा जाता है। यहां की हसीन वादियों और बर्फीले पहाड़ों के बीच से निकले रास्तों का सफर किसी जन्नत से कम नहीं होता है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कश्मीर के गांव के रास्तों के बीच से बर्फीले रास्तों में तांगे की सवारी का नजारा दिखाया गया है।

इस मनोरम दृश्य को देखकर हर किसी का धरती के स्वर्ग यानी कश्मीर की सैर करने का मन करने लगा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बर्फीले रास्तों के बीच तांगे की सवारी

कश्मीर की बर्फीली पहाड़ियों के बीच से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बर्फ के रास्तों के बीच तांगे का सफर दिखाया गया है। तांगे का ये सफार काफी सुखद और दिल को सुकून देने वाला है। वीडियो में घोड़ा अपनी मस्त चाल से चला जा रहा है और सड़क के तरफ मैदान तो दूसरी तरफ बर्फ के ऊंचे पहाड़ नजर आ रहे हैं। यह नजारा आंखों को सुकून देने वाला है। 48 सेकंड के इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया है।

सोशल मीडिया पर लोग पसंद कर रहे वीडियो

कश्मीर से वायरल हुए इस वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। वीडियो को मोहसिन नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर डाला था जिसके बाद यह काफी तेजी से वायरल हुआ है। लोगों ने तांगा गाड़ी से कश्मीर के खूबसूरत नजारे की काफी तारीफ की है। लोग इसे लाइक और शेयर भी कर रहे हैं।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़