Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 10:49 am

लेटेस्ट न्यूज़

जन्मदिन ; जिंदगी के बड़े-बड़े उतार चढ़ाव झेलकर आज सितारों की दुनिया की चमक बन चुके हैं ‘अनिल कपूर’

59 पाठकों ने अब तक पढा

टिक्कू आपचे की रिपोर्ट

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में ‘लोफर’, ‘तेजाब’ और ‘नो एंट्री’ जैसी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उन्हें ‘एनिमल’ में देखा गया था। इसमें उन्होंने रणबीर कपूर के पिता को रोल निभाया था और अपने अभिनय से एक बार फिर से सभी कि दिल जीत लिया था। लेकिन, इस बात को बहुत कम ही लोग जानते हैं कि उनके सफल बनने के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। 

फिल्मों में आने से पहले उन्होंने काफी दुख और तकलीफों का सामना किया है। कभी वो गैराज में परिवार के साथ रहते थे। यहां तक कि स्पॉटबॉय की नौकरी करते थे।

दरअसल, अनिल कपूर के बारे में ये सारी बातें उनके जन्मदिन के मौके पर कर रहे हैं। वो 67 साल के हो गए हैं। 

उनका जन्म 24 दिसंबर, 1956 को हुआ था। एक्टर ने अपने करियर में जितने भी किरदार निभाए उन सबमें जान फूंक दी। स्क्रीन पर कभी ‘नायक’ बनकर तो कभी ‘मिस्टर इंडिया’ बनकर फैंस का दिल जीता। उनका परिवार फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखता है। 

उनके पिता सुरिंदर किमार सिनेमा के जाने-माने प्रोड्यूसर थे। मगर, उनका करियर ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था। लेकिन उनकी विरासत को अनिल कपूर ऊंचाइयों तक ले गए। इस दौरान उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे। 

अनिल कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘हमारे तुम्हारे’ से की थी। इसे 1979 में रिलीज किया गया था। इसमें वो सिर्फ एक छोटे से रोल में दिखाई दिए थे। 

हिंदी के साथ-साथ एक्टर साउथ में भी काम कर चुके हैं। उन्हें 1980 में फिल्म ‘वामसा वृक्षम’ में देखा गया था। करियर के शुरुआती समय में उन्होंने कई साउथ की फिल्म में काम किया। 

वहीं, बतौर लीड एक्टर पहली बार हिंदी फिल्म ‘वो सात दिन’ में दिखाई दिए थे, जिसे 1983 में रिलीज किया गया था। इस मूवी को करने के बाद उनके सिनेमा के दरवाजे खुल गए थे।

राज कपूर के गैराज में रहे थे अनिल कपूर

अनिल कपूर के लिए सफल एक्टर बनना कोई आसान बात नहीं थी। करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने काफी दुख झेले हैं। जब अनिल कपूर परिवार के साथ पाकिस्तान से मुंबई आए तो उनके पास सिर छुपाने के लिए छत नहीं थी। उस समय उन्होंने राज कपूर के गैराज में पनाह ली थी। इसके कुछ समय के बाद उन्होंने मुंबई में ही एक घर किराए पर लिया था, जिसमें परिवार के साथ सेटल हो गए थे।

एक्टर ने बॉलीवुड बबल से बात करते हुए एक बार बताया था कि सिर पर छत आने के बाद पेट पालने का सवाल आया तो उन्होंने परिवार का पेट पालने के लिए स्पॉटबॉय की नौकरी कर ली। वो इससे कमाए पैसों से गुजारा कर लिया करते थे। वो सेलिब्रिटीज को शूट के लिए लोकेशन पर छोड़ने और एयरपोर्ट छोड़ने समेत कई काम किया करते थे। इसके बाद उन्हें यहीं कास्टिंग डायरेक्टर बना दिया गया फिर उन्होंने धीरे-धीरे अभिनय के गुर भी सीख लिए।

राजेश खन्ना ने ठुकराई फिल्म तो स्टार बने अनिल कपूर

अनिल कपूर को ‘नायक’ और ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। लेकिन इस बात को बहुत कम ही लोग जानते हैं कि एक्टर ‘मिस्टर इंडिया’ के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। इसे पहले राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन को ऑफर किया गया था। लेकिन दोनों स्टार्स ने इसे करने से मना कर दिया था, जिसके बाद ये अनिल कपूर की झोली में जा गिरी और फिल्म की हिट के साथ किस्मत चमक गई थी।

अनिल कपूर ने अपने शानदार अभिनय के लिए कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। ‘पुकार’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा बेस्ट एक्टर ‘और दिल धड़कने दो’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़