google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मुरादाबाद

दबंगों का बुलंद हौसला देखिये कि सो रही लड़की को घर से उठा लिया

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

मुरादाबाद: युवक रात में दीवार लांघ कर पड़ोसी के घर में घुसकर चारपाई पर सो रही उसकी बेटी को जबरन उठा ले गए। शोरगुल न हो इसलिए उसके मुंह को कपड़े से दबा दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आहट पाकर जगी मां ने देखा उसकी बेटी चारपाई पर नहीं है और घर का मुख्य दरबाजा भी खुला पड़ा था। पूरा मामला भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव का हैं। परेशान मां ने रात में दरवाजा खटखटाकर पड़ोसियों को जगाकर घटना बताई। पड़ोसियों के साथ मिलकर बेटी को खोजा तो वह गांव के ही जयपाल सिंह के घर में मिल गई। मां को देख वह रोने लगी और घटना बताई। सुबह होते ही उसकी मां थाने पहुंची और पुलिस को प्रकरण की जानकारी दी।

आरोपियों ने घर से निकलना कर दिया है मुश्किल

युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन अभियुक्तों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें अंकुल व उसका भाई आकाश और अमित नामजद हैं। पीड़ित युवती की मां ने पुलिस को बताया है कि उसके गांव के अंकुल व उसका भाई आकाश आए दिन उसकी बेटी से छेड़छाड़ करते हैं। उसका घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। शिकायत करने पर इनके घर वाले भी कुछ नहीं सुनते हैं।

86 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close