google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
काण्डीगढ़वाझारखंड

जोश और उत्साह से मनाया गया अमृत महोत्सव का महापर्व

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा झंडा शान से लहराया।

बता दें कि प्रखण्ड कार्यालय परिसर में प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय व थाना परिसर में थाना प्रभारी फैज रब्बानी ने झंडोतोलन किया। जबकि शोणभद्र आदर्श डिग्री कॉलेज व इंटर महाविद्यालय में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे व बिजली सबस्टेशन में कृष्णा बारी ने ध्वजारोहण किया। कांडी पुलिस भी उक्त सभी जगहों पर मौजूद रही।

बता दें कि सलामी देते हुए सम्मान के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया। इसके बाद राष्ट्रगान व राष्ट्रीय गीत का भी गायन हुआ। इस प्रकार पतिला पँचायत के युवा मुखिया अमित कुमार दुबे, कांडी मुखिया विजय राम, लमारी कला पँचायत मुखिया शशि कुमारी, सरकोनी पँचायत के युवा मुखिया सुबोध कुमार वर्मा, घटहुआँ कला पँचायत की मुखिया कौशल्या देवी, शिवपुर पँचायत मुखिया सोनी देवी सहित सभी पँचायत के मुखियाओं ने अपने-अपने पँचायत सचिवालय के प्रांगण में झंडोतोलन किया। जबकि सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक ने तिरंगा झंडा फहराया।

इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं व संस्थानों पर भी ध्वजारोहण किया गया। मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी, बिस सूत्री अध्यक्ष चन्द्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय, शोणभद्र आदर्श इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य बिरेन्द्र कुमार तिवारी, कांग्रेसी युवा नेता प्रभात कुमार दुबे उर्फ बड़ू दुबे, उप प्रमुख नारायण यादव, युवा समाजसेवी बाबू खान सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। उपस्थित सभी लोगों के बीच मिठाइयां भी वितरण की गईं।

79 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close