google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0  
Gonda

महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा कार्यालय पर ध्वजारोहण कर महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

गोंडा। दुल्हापुर बनकट से आदर्श सद्भावना समिति कार्यालय से समिति एवं महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा कार्यालय पर ध्वजारोहण कर महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सद्भावना कार्यालय से आनंद नगर चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाला।  तिरंगा यात्रा का नेतृत्व संयुक्त रूप से दिलीप शुक्ला मजदूर नेता राजबहादुर सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार अर्जुन प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

IMG_COM_20230602_0658_37_4381

IMG_COM_20230602_0658_37_4381

IMG_COM_20230602_1933_40_4331

IMG_COM_20230602_1933_40_4331

तिरंगा यात्रा में सैकड़ों महिलाएं शामिल होकर देश की आजादी की गौरव गाथा के विषय में जानकारी प्राप्त किया और आजादी में महिलाओं द्वारा किए गए योगदान को हमेशा याद रखते हुए आजादी के तिरंगे को जीवन पर्यंत याद करते हुए आजादी के अमर शहीदों को नमन किया।

तिरंगा यात्रा समापन के अवसर पर सद्भावना समिति के क्षेत्रीय कार्यालय आनंदनगर पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए तिरंगा यात्रा के संयोजक दिलीप शुक्ला ने सर्वप्रथम देश के आजादी के जननायक महाराजा देवी भगत सिंह के विषय में अपने द्वारा किए गए बलिदान को जनमानस को बताया। आजादी के तिरंगे के विषय में भी विस्तृत जानकारी देते हुए श्री शुक्ल ने कहा देश के आजादी का बिगुल 9 अगस्त 1942 को ही बज गया था नारा था अंग्रेजों भारत छोड़ो देश के आजादी के नायक महात्मा गांधी जी के दिशानिर्देशों पर वीर अमर सपूतों ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर सभी जाति और धर्म के लोगों को जोड़ते हुए देश की आजादी में अपना बलिदान दिया आज सभी देशवासियों को गर्व से जीने का संविधान के आधार पर जीने का विचारों की अभिव्यक्ति से जीने का पूर्ण रूप से अधिकार इस तिरंगे से हम को मिल रहा है हमें अपने देश के झंडे पर गर्व और सम्मान मिल रहा है।

अंत में मजदूर नेता राजबहादुर ने सभी से कहा हमारा झंडा हमारा शान है हमारी जान है हम इस तिरंगे को जहां भी जमीन पर पड़ा देखें उसको सुरक्षित करते हुए उचित स्थान पर रखें जिससे झंडे का अपमान होने से बच सकें इस कार्यक्रम में रीता देवी शांति देवी रुकमणी श्रीदेवी कुशल कुमारी सहित रामकेवल पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदंबा प्रसाद शुक्ला मुस्ताक अहमद गब्बर दुबे राजेंद्र सिंह लक्ष्मण ननकनू सिंह रामधन तिवारी स्वामी प्रसाद चौहान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Tags

samachar

"ज़िद है दुनिया जीतने की" "हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं"
Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: