google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बड़वानी

दुनिया की सबसे छोटी लड़की ; उम्र 17 साल की और कद मात्र डेढ़ फीट 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

शहनाज़ की रिपोर्ट

बड़वानी। जिला अस्पताल में लगे स्वास्थ्य मेले में शुक्रवार को दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने एक बालिका पहुंची, उसकी आयु तो 17 है, लेकिन हाइट मात्र डेढ़ फीट की है। जिले के पानसेमन गांव की सोनाली कांतिलाल न ठीक से खड़ी रह पाती है और न बोल पाती है। चेकअप बाद उसका दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाया गया।

सोनाली को अब पेंशन के रूप में प्रतिमाह एक हजार रुपए दिए जाएंगे। इस दौरान जब परिजन से कहा कि इसका नाम गिनीज बुक में दर्ज क्यों नहीं करवाते, इस पर वे कुछ नहीं बोले। नागपुर की ज्योति आमगे का नाम गिनीज बुक में दुनिया की सबसे छोटी लड़की के रिकॉर्ड के रूप में दर्ज है। उसकी ऊंचाई मात्र दो फीट है।

अभी तक ऐसा मामला सामने नहीं आया था। यदि हमारे यहां सबसे छोटे कद की लड़की है तो उसका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे।’ – अजय गुप्ता, सहायक महिला व बाल विकास विभाग अधिकारी, बड़वानी

100 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close