google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गढ़वाझारखंड

भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित अन्य कई कार्यकर्ता और नाबालिग पर हुए कथित फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

मुरारी पासवान की रिपोर्ट

गढ़वा। भाजपा जिला इकाई द्वारा गढ़वा में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि रामनवमी उत्सव के दौरान रमना में 11 अप्रैल को प्रशासन ने भाजपा मंडल अध्यक्ष बलजीत सोनी सहित अन्य कई कार्यकर्ता विधायक भानु प्रताप शाही सुर्या क्लब के कार्यकर्ता एवं 5 नाबालिक बच्चों पर फर्जी मुकदमा दायर कर दिया गया।

इस मामले को लेकर दो दिन पहले भाजपा गढ़वा जिला का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त गढ़वा एवं पुलिस अधीक्षक से मिलकर मांग पत्र सौंपा था। लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया गया है। और न ही दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारी ने सरकार में बैठे झामुमो मंत्री विधायक के इसारे पर रमना में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता पर फर्जी मुकदमा दायर किया। उन्होंने कहा कि रामनवमी उत्सव का जुलूस रमना गढ़वा सहित पुरे झारखंड में हुआ था।

झारखंड में मंत्री मुख्यमंत्री भी शामिल हुए थे। लेकिन झामुमो सरकार के इसारे पर रमना में भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही भाजपा कार्यकर्ता एवं सुर्या क्लब सहित पांच नाबालिक बच्चों पर फर्जी मुकदमा दायर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि रमना भगत सिंह चौक पर बिना विसर्जन किए ही रामनवमी का झंडा पड़ा हुआ है।

इस घटना से हिन्दु समाज में प्रशासन का फर्जी मुकदमा करने का भय व्याप्त है। इससे यह साबित होता है कि झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक के इसारे पर प्रशासन द्वारा फर्जी मुकदमा दायर कर हिन्दुओं को प्रताड़ित कर मनोबल गिराया जा रहा है। इससे हिन्दुओं के आस्था पर ठेस पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि सत्ता का आना जाना लगा रहता है। लेकिन जिले के कुछ पदाधिकारी झामुमो के भाषा पर काम कर रहे हैं। जबकी अधिकारीयों को न्याय संगत काम करना चाहीए। उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दे दिया गया है। आगे जरुरत पड़ी तो झारखंड के उच्च अधिकारियों सहित गृह मंत्रालय भारत सरकार तक भी इस मामले को लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला में भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमा दायर कर पदाधिकारी झामुमो सरकार का वफादार बन रहे हैं। लेकिन जब झारखंड में सत्ता परिवर्तन होगा तो क्या वैसे पदाधिकारी झामुमो सरकार के साथ ही जाना पसंद करेंगे क्या। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तत्काल भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता नाबालिग बच्चों के ऊपर से मुकदमा हटाए एवं फर्जी मुकदमा मामले में दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई करे। भाजपा अब चुप नही बैठेगा।भाजपा कार्यकर्ता ईट से ईट बजाने के लिए कमर कस चुके हैं।भाजपा जिले भर के तमाम कार्यकर्ता समाजिक कार्यकर्ता एवं आम जनता के साथ चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी। जिसकी सारी जबावदेही जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार की होगी।

भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमा करना आम बात हो गया है। झामुमो सरकार जनता की आवाज को दबाने में लगी हुई है। लेकिन भाजपा जनहित के मुद्दे को लेकर संघर्ष करते रहेगा। जिला महामंत्री विकास स्वदेशी ने कहा कि झामुमो सरकार में हिन्दुओं के धार्मिक भावनाओं के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है। यह बर्दाश्त नहीं होगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

90 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close