google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
पंजाबलुधियाना

70साल की उम्र में 32साल की महिला से पूर्व विधायक ने रचाई शादी ; पिछले साल बेटी की शादी हुई थी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राकेश सूद की रिपोर्ट

बरनाला। कहते हैं कि इश्क पर किसी का जाेर नहीं चलता। जी हां! ऐसा ही एक मामला पंजाब के हल्का भदाैड़ में सामने आया है। यहां की विधानसभा हलका भदौड़ (आरक्षित) सीट से 1992 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे निर्मल सिंह निम्मा ने 70 वर्ष की आयु में फिर से शादी रचा ली।  निम्मा ने 6 मार्च को लुधियाना की रहने वाली 32 वर्षीय महिला के साथ शादी रचाई है। निम्मा को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कुछ समय पहले कांग्रेस में लेकर आए थे। पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले निम्मा की शादी की इंटरनेट मीडिया पर खासी चर्चा हाे रही है। लाेग कांग्रेस काे बधाइयां देने लगे हैं।

बेटी की एक साल पहले हुई थी शादी

निम्मा इस बार विधानसभा चुनाव में हलका भदौड़ से कांग्रेस की टिकट की मांग कर रहे थे। परंतु कांग्रेस ने चमकौर साहिब के अलावा मुख्यमंत्री चन्नी को भदौड़ से भी चुनाव मैदान में उतार दिया। इसके बाद निर्मल सिंह निम्मा चुनाव के दौरान उनके साथ डटे रहे। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा की पत्नी का डेढ़ वर्ष पहले देहांत हो गया था, जबकि उनकी बेटी भी है जिसकी अब शादी हो चुकी है।

वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के करीबी

बहुजन समाज पार्टी से चुनाव जीतने के बाद पिछले दिनाें निम्मा कैप्टन की पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि बाद में उन्हाेंने कांग्रेस में वापसी की थी। पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा 1992 में बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव जीत कर विधायक बने थे। निम्मा काे कांग्रेस के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल का करीबी माना जाता है। मनप्रीत की पार्टी के विलय के दौरान वह भी कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 2017 में उन्हें हलका भदौड़ से कांग्रेस की टिकट मिली थी पर आखरी समय पर टिकट बदल कर पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह पंजग्राईं को मिल गई थी।

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close