google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बागपत

प्यार करने का ऐसा खौफनाक अंजाम सुनकर हैरत में हैं युवती के परिजन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

बागपत: शहर कोतवाली के कस्बा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक आशिक ने अपनी प्रेमिका की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर डाली और फिर थाने जाकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक का नाम रिंकू है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि 8 वर्षों से वह युवती से प्रेम करता था। लेकिन, किन्हीं कारणों के चलते शादी के लिए युवती तैयार नहीं थी। इससे गुस्साए प्रेमी ने युवती को चाकू से हत्या कर दी।

वहीं, युवती की मौत की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि, इस सनसनीखेज मामले से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर, एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि आज सुबह लगभग 11 बजे एक लड़का रिंकू थाने आया। उसने ये बताया की एक लड़की से उसका 8 वर्षो से प्रेम प्रंसग चल रहा था। लेकिन, लड़की ने शादी से इंकार किया तो उसने लड़की की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर डाली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

95 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close