google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देवरिया

भटनी में बाबा गणिनाथ जी की जयंती पर भव्य शोभायात्रा और समारोह का आयोजन, रक्तदान शिविर भी आयोजित

IMG-20250425-WA1620
IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
87 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

भटनी, देवरिया। स्थानीय नगर पंचायत में रविवार को मद्धेशिया समाज के कुलगुरू संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी की जयंती बड़े उत्साह और हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। 

इस अवसर पर मध्यदेशीय वैश्य सभा, नगर ईकाई भटनी द्वारा नगर में एक भव्य शोभायात्रा आयोजित की गई। शोभायात्रा में हजारों पुरुष और महिलाएं बाबा गणिनाथ जी के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए।

शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां लोगों का मुख्य आकर्षण रहीं। यह शोभायात्रा सुभाष इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में पहुंच कर एक भव्य समारोह में परिवर्तित हो गई।

समारोह का उद्घाटन स्थानीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने बाबा गणिनाथ जी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर और माला पहनाकर किया। 

कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने गीत-संगीत की प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र चौरसिया का अंगवस्त्र और फूल-मालाओं से स्वागत किया। 

सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बच्चों को शिक्षित किए बिना वैश्य समाज के विकास की बात करना निरर्थक है। उन्होंने बताया कि संत गणिनाथ जी का जीवन त्याग और बलिदान का प्रतीक था।

सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व चेयरमैन रूद्रपुर सुबाष चंद मद्धेशिया ने मद्धेशिया समाज के उत्थान और राजनीतिक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और आगामी हुंकार रैली के बारे में बताया।

इस दौरान एक बृहद रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें 31 लोगों ने रक्तदान किया। 

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन मनोज मद्धेशिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद मद्धेशिया, रक्तवीर संतोष मद्धेशिया, बिट्टू मद्धेशिया, मनीष मद्धेशिया, राजेश मद्धेशिया, अधिवक्ता सर्वजीत गुप्ता, अरुण कुमार गुप्त उर्फ कुँवर जी, अध्यक्ष कृष्णा कुमार उर्फ मंटू मद्धेशिया, उपाध्यक्ष अभिलाष मद्धेशिया, महामंत्री क्रांति मद्धेशिया, व्यवस्थापक सतेन्द्र मद्धेशिया, कोषाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ मद्धेशिया, कोषाध्यक्ष राजकुमार मद्धेशिया, संगठन मंत्री सुभाष मद्धेशिया, संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता उर्फ गांधी जी, संरक्षक सुरेश कुमार गुप्ता, संरक्षक विजयशंकर मद्धेशिया, संरक्षक डॉ विनोद मद्धेशिया, संरक्षक राजन मद्धेशिया, संरक्षक सहदेव मद्धेशिया, संरक्षक अवधेश मद्धेशिया, संरक्षक गौतम मद्धेशिया, पूर्व सभासद गौतम मद्धेशिया, पूर्व सभासद पवन मद्धेशिया, पूर्व सभासद क्रांति मद्धेशिया, पूर्व सभासद प्रतिनिधि कृष्णा मद्धेशिया, पूर्व कृपाशंकर मद्धेशिया, मास्टर साहब मिथिलेश गुप्ता, विन्देश्वरी प्रसाद, राजन मद्धेशिया दृष्टि क्लासेज, अमर मद्धेशिया, शिक्षक बृजेश मद्धेशिया, रूबी मद्धेशिया, विकाश मद्धेशिया, अधिवक्ता विशाल मद्धेशिया, अरविंद कुमार मद्धेशिया, न्यायालय सिविल कोर्ट रामपुर उत्तर प्रदेश भी उपस्थित रहे।

samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close