google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गाजियाबाद

पहले अपहरण फिर प्रताड़ना सहित दरिंदगी… हैवान के चंगुल से ऐसे छूटी लडकी…

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग का अपहरण और रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे बंधक बना कर रखा। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

वहीं पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया है।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। मना करने पर मारपीट करता था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस मामले की जांट कर रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक मोदीनगर के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की 19 अगस्त को अचानक गांव से लापता हो गई। लड़की के घर वालों ने काफी ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली। लड़की के परिजनों ने भोजपुर थाने में एक व्यक्ति पर नाबालिग का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। 

आरोपी से लड़की करती थी बात

एसीपी ने जानकारी देते हुए कहा कि नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले फईमुद्दीन गांव नाहली का रहने वाला है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग लड़की को भी उसके पास से बरामद कर लिया है।

पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह लड़की को काफी लंबे समय से जानता था और उसके साथ मोबाइल पर बात करता था। 17 अगस्त को भी मोबाइल पर उससे बात हुई थी जिसके बाद वह नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गया था। 

बंधक बनाकर किया रेप

पुलिस ने पीड़िता से बात की तो उसने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि बीते 17 अगस्त को आरोपी फईमुद्दीन उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था, फिर उसे 24 दिन तक एक घर में बंधक बना कर रखा और जबरन रेप की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता ने बताया कि जब भी रेप करने का विरोध करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता ने यह भी पुलिस को बताया कि उसे बंधक बनाए रखने के दौरान उसे भूख भी रखा जाता था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है।

पुलिस अब लड़की से मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाएगी। पुलिस ने हाल फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। 

97 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close