google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बालोद

महिलाओं ने पार्षद को घर से घसीटकर बाहर रोड पर लाकर पटक दिया, पढिए क्या है मामला? 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सुमित गुप्ता की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बीजेपी की महिला पार्षद कुंती सिंह के साथ मारपीट का एक मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार की है, जब कुछ महिलाएं कुंती सिंह के घर पहुंचीं और उन्हें घसीटकर सड़क पर ले आईं और उनके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद बीजेपी ने आरोप लगाया कि भीड़ की आड़ में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्षद को जान से मारने की कोशिश की है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने इस आरोप का खंडन किया है और कहा है कि यह बीजेपी पार्षद के खिलाफ आम लोगों का गुस्सा है, जिसमें कांग्रेस का कोई हाथ नहीं है। 

बीजेपी पार्षद कुंती सिंह ने इस घटना के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कुछ महिलाएं कुंती सिंह के आवास पर उनके खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचीं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं की भीड़ ने कुंती सिंह को सड़क पर घसीटकर पटक दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं। यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। 

जानकारी के मुताबिक, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स को गिराने से महिलाएं नाराज थीं, और इसी नाराजगी के कारण उन्होंने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने पार्षद कुंती सिंह के साथ बदसलूकी की और उन्हें सड़क पर पटक दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं और वह बेहोश हो गईं। इसके बाद महिलाएं वहां से चली गईं।

होश में आने के बाद पार्षद कुंती सिंह ने महिलाओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बीजेपी का आरोप है कि इस घटना में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता शामिल थीं और उन्होंने पार्षद को मारने की कोशिश की। पुलिस ने कुंती सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं की पहचान की जा रही है।

घटना के दौरान कुंती सिंह के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। परिजनों ने पानी पिलाकर कुंती सिंह को होश में लाया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

139 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close