google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
रायपुर

मंत्री के बंगले पर जवान ने मारी खुद को गोली…इस मौत ने सबको चौंका रखा है, पढिए पूरी खबर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

हरीश चन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट

रायपुरः छत्तीसगढ़ में मंत्री के बंगले में जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। दयालदास बघेल के बंगले में CAF के जवान ने खुदकुशी कर ली है। 

बताया जा रहा है कि देर रात बंगले के गार्ड रूम में गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज़ सुनने के बाद जब जाकर देखा गया तो पता चला कि जवान में खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया है। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, आगे की कार्रवाई और खुदकुशी के कारणों जांच की जा रही है।

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार रायपुर गंज थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड में मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले की घटना है। 

बीती शुक्रवार की रात करीब 2 बजे आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक जवान रोहित सलामे ई कंपनी क्रमांक 135 प्रथम वाहिनी बताया जा रहा है। जवान ने गार्ड रूम में अपनी एक्स केलिबर सर्विस राइफल से ठुड्डी में गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। 

जानकारी मिली है कि मृतक आरक्षक 2 बजे ड्यूटी से उतरा था और मंजन करने के बाद उसने अपने साथ पूरी घटना को अंजाम दिया है। आरक्षक रोहित सलामे एक सप्ताह पहले पच्चीस दिवस ईएल अवकाश से वापस आया था।

मंत्री भी बंगले में थे मौजूद

बताया जा रहा है कि जब खुद को गोली मारी उस दौरान मंत्री बघेल अपने बंगले में मौजूद थे। अचानक जवान ने तीन राउंड गोली भी चलाई, जिसमें उसकी खुद की जान चली गई। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला दिख रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि परिवारिक कारणों से वह बेहद परेशान भी था।

सूचना मिलते ही पुलिस एसपी संतोष सिंह घटनास्थल पर पहुंच गये। कंपनी कमांडर नेहरू राम साहू, डीएसपी लाइन निलेश द्विवेदी, आरआई वैभव मिश्रा और गंज थाना प्रभारी आशीष यादव भी घटना स्थल पर मौजूद रहे। 

मौके पर पहुंची पुलिस और एसपी ने मामले की जांच कर शव को अपने कब्जे में लिया। कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली क्यों मारी इसका अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

115 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close