Explore

Search
Close this search box.

Search

31 March 2025 5:40 pm

दर्दनाक; रातभर शव को रौंदते रहे वाहन, सड़क पर झाड़ू से साफ किए गए चिपके हुए चिथड़े

81 पाठकों ने अब तक पढा

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अज्ञात शख्स की ऐसी मौत हुई कि रोंगटे खड़े हो गए। यहां के थाना डिडौली क्षेत्र में पैरामाउंट फैक्ट्री के सामने गुरुवार की रात किसी इंसान को मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौत हो गई। सारी रात वाहन शव को रौंदते रहे। शव के चिथड़े उड़ गए। मृतक महिला है या पुरुष इसकी भी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शुक्रवार तड़के सड़क पर झाड़ू से टुकड़ों को इकट्ठा कर मोर्चरी में रखवा दिया है।

अमरोहा जिला पुलिस को जानकारी मिली कि गुरुवार की देर रात मुरादाबाद से दिल्ली वाली लेन पर तेज रफ्तार वाहन के चालक ने अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। जिसके बाद किसी ने शव को नहीं उठाया और कई घंटे तक शव हाईवे पर पड़ा रहा। हाईवे पर भारी वाहन शव को कुचलते रहे।

हालत यह हो गई कि शव के चिथड़े कई मीटर दूर तक बिखर गए और सड़क से चिपक गए। रात में करीब तीन बजे किसी ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने तड़के झाड़ू लगाकर शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया। फिलहाल उन्हें पोस्टमॉर्टम हाउस पर रखवा दिया है। पुलिस पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

अमरोहा के सीओ विजय कुमार राणा का कहना है कि शव के चिथड़े होने के कारण यह भी पता नहीं लग पा रही है कि मृतक महिला है या पुरुष। मौके से मिले कपड़े के टुकड़े से अंदाजा ही लगाया जा रहा है कि वह महिला हो सकती है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."