Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 4:25 am

लेटेस्ट न्यूज़

प्याज़ कहां है… जगत सेठ के गोदाम में? या रखरखाव की लापरवाही में सड़ गया सरकारी गोदाम में? पढ़िए प्रियंका गांधी ने मंहगाई पर लपेटा सरकार को

56 पाठकों ने अब तक पढा

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट 

देश में प्याज की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। पहले टमाटर अब प्याज की बढ़ती कीमतों से लोगों के किचन का बजट बिगड़ चुका है। प्याज के साथ ही देश में चीनी और दालों की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने देश में प्याज से लेकर दाल और चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।

आदमी त्योहार की खुशी कैसे मनायेगा?

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा दीवाली सप्ताह-भर दूर है, लेकिन खाने-पीने की चीज़ों के दाम में पहले से आग लगी हुई है। प्याज की कीमत अचानक बहुत तेज बढ़ने लगी है, जबकि INDIA दूसरा सबसे बड़ा प्याज-उत्पादक देश है। प्रियंका ने कहा कि पिछले बरस हमारे किसान भाइयों ने 31 लाख मीट्रिक टन प्याज पैदा किया है। वह कहां है? जगत सेठ के गोदाम में? या रखरखाव की लापरवाही में सड़ गया सरकारी गोदाम में? दूसरी ओर, चीनी के अलावा अरहर और उड़द की दालें भी नागरिक की पहुँच के बाहर चल रही हैं। आदमी क्या खायेगा और क्या खिलायेगा? त्योहार की खुशी कैसे मनायेगा? सरकार जवाब दे।

महंगाई को लेकर लगातार निशाना

कांग्रेस केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर लगातार निशाना साध रही है। एक दिन पहले ही पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने भी केंद्र को महंगाई के मुद्दे पर घेरा था। एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि जो त्योहार खुशियां लाते हैं, वे भी मोदी सरकार में लोगों की चिंताएं बढ़ा रहे हैं। क्योंकि हर जरूरी चीज की कीमतें आसमान छू रही हैं। उन्होंने कहा कि प्याज की कीमतें 90 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई हैं। प्याज 100 रुपये प्रति किलो के करीब हैं। अरहर दाल की कीमत एक साल में 40 फीसदी बढ़कर 152 रुपये हो गई है। नवरात्रि के बाद से प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। देश के कई हिस्सों में प्याज 80 से 90 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

कांग्रेस राज्यों में लेकर प्रियंका से सवाल

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कांग्रेस शासित राज्यों में भी महंगाई को लेकर सवाल उठाए। एक यूजर @irajendrashukla ने लिखा कि प्रियंका गांधी को चाहिए कि सबसे पहले राजस्थान ,छत्तीसगढ़ ,हिमाचल कर्नाटक, बिहार राज्यों में जहां कांग्रेस ,कांग्रेस गठबंधन की सरकारें हैं वहां का महंगाई आंकड़ा पेश करें!

यूजर का कहना था कि उन आंकड़ों से ही समझा जा सकेगा कि बिहार कर्नाटक और कांग्रेस शासित अन्य राज्यों में सारी जनता प्रसन्नचित है कोई महंगाई नहीं है हर तरफ खुशहाली है!

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़