Explore

Search
Close this search box.

Search

24 February 2025 8:58 am

लेटेस्ट न्यूज़

वृद्धाश्रम में बेसहारा बुजुर्गो के साथ मनाया जन्मदिन 

58 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

देवरिया : नेहरू युवा केन्द्र देवरिया (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के विकास खण्ड लार के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवव्रत पाण्डेय ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर धूमधड़ाका के साथ पार्टी न करने के बावजूद दिन दु:खियो की सेवा को प्राथमिकता दिया।

राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवव्रत पाण्डेय ने अपना जन्मदिवस अपने अभिभावक श्रीमान जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी, इंडियन रेडक्रॉस सोसाईटी प्रदेश के उपसभापति अखिलेंद्र शाही, राज्य प्रशिक्षक अजीत तिवारी व वृद्धाश्रम प्रबंधक अनिल कुमार सिंह
की गरिमामयी उपस्थिति में वृद्धाश्रम पहुंचकर आश्रम में रह रहे बुजुर्गो के साथ अपना जन्मदिन केक काटकर मनाया।

इंडियन रेडक्रॉस सोसाईटी प्रदेश के उपसभापति अखिलेंद्र शाही ने कहा कि यहां ऐसे भी लोग हैं जिन्हें अलग अलग कारणों से उनके परिवार ने छोड़ दिया है। ऐसे भी कुछ लोग हैं जिनका अब इस दुनिया में कोई नहीं है लेकिन फिर भी कुछ अनजान उनके भोजन, रहने खाने पीने की व्यवस्था करवाते हैं कुछ ऐसे भी हैं जो अपने जन्मदिन की खुशी इन्ही के साथ मनाते हुए इनका आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु इच्छुक रहते हैं।

जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवव्रत पाण्डेय ने अपने जन्मदिवस पर वृद्धा आश्रम पहुंचकर आश्रम में फल वितरित कर व केक काटकर बुजुर्गो का आशीर्वाद प्राप्त किया।

जो कि एक सराहनीय कार्य है। देवव्रत पाण्डेय के हृदय में बुजुर्गो के प्रति जो सम्मान की भावना है ईश्वर ऐसी भावना सबके अंदर जागृत करें ताकि कोई भी पुत्र अपने वृद्ध मां बाप को वृद्धाश्रम न भेजें।

राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक देवव्रत पाण्डेय ने कहा कि महंगे होटलों में जन्मदिन मना कर वो आत्मिक शांति महुसूस नही होती जो बेसहारा और गरीब लोगो के चेहरे पर मुस्कान देखने से मिलती है।

उक्त अवसर पर राज्य प्रशिक्षक अजित तिवारी, रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रविकांत मणि त्रिपाठी, रामलीला समिति अध्यक्ष अरुण कुमार बरनवाल समेत वृद्धाश्रम परिवार के सभी सदस्यों ने सुखद जीवन हेतु मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए ढेर सारा आशीर्वाद दिया।

Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

लेटेस्ट न्यूज़