Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 4:37 pm

लेटेस्ट न्यूज़

रात को घर की छत पर सोई थी लड़की सुबह हाथ-पैर बंधी हुई लाश मिली

66 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

देवरिया। जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। देवरिया ने अपने घर की छत पर सोई लड़की गुरुवार की रात गायब संदिग्ध तरीके से गायब हो गई। शुक्रवार की सुबह उसकी चाकू मारकर हत्या करने के बाद हाथ-पैर बांधकर बिहार की सीमा में रेलवे लाइन पर उसका शव फेंका हुआ मिला। मृतक के साथ साढ़े तीन माह पहले छेड़छाड़ का भी मामला सामने आया था।

मां का आरोप…. गांव के ही कुछ लोगों ने की है हत्या

मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि गांव के ही पांच लोगों ने बेटी की हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रेल लाइन पर रख दिया। तीन माह पहले छेड़खानी का केस दर्ज होने के बाद कोर्ट से नोटिस पहुंचने पर आरोपी बौखलाए हुए थे। इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती इसी साल इंटर की परीक्षा पास थी। परिजनों के अनुसार, जब वह पढ़ाई करती थी, तभी से गांव के कुछ युवक उसके साथ छेड़छाड़ करते थे, जिसकी शिकायत वह परिजनों से करती थी। इसको लेकर करीब साढ़े तीन माह पहले मारपीट हुई थी।

21 मई को मृतका के साथ हुई थी छेड़खानी

21 मई को उसके साथ आरोपियों ने छेड़खानी और मारपीट किया। इसकी शिकायत उसने बनकटा थाने पर की, लेकिन स्थानीय स्तर पर केस दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद 25 मई को उसने गुहार लगाई तो एसपी के आदेश पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज हुआ।

मां का आरोप…रात में छत पर सोई थी, सुबह मिली लाश

मां का आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद आरोपियों ने धमकी दी थी कि अगर कोर्ट से नोटिस आई तो उसी दिन बेटी की हत्या कर देंगे। रात में मेरी लड़की खाना खाने के बाद घर में सोई थी। करीब 11 बजे गर्मी होने पर वह छत पर सोने चली गई। सुबह वह गायब थी और बाहर से सीढ़ी का फाटक बंद था। जब उसकी तलाश की गई तो उसका शव दासनरहिया गांव के पास रेल लाइन के किनारे मिला। उसे चाकू मारा गया था और हाथ-पैर भी बांधा गया था।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़