Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 11:42 am

लेटेस्ट न्यूज़

‘ताल से ताल मिला’ पर डांस सिखाते इस शिक्षक के डांस दिवाने आप भी बन जाएंगे, विडियो,? देखिए

60 पाठकों ने अब तक पढा

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट 

स्कूल में पढ़ाई-लिखाई के साथ दूसरे एक्टिविटी भी कराए जाते हैं। प्राइवेट स्कूलों में डांस, म्यूजिक, स्विमिंग सहित कई अलग-अलग एक्टिविटी के लिए अलग से टीचर्स होते हैं। लेकिन, सरकारी विद्यालय में ऐसी सुविधाएं नहीं होती हैं। यहां बच्चों की पढ़ाई ही ढंग से हो जाए यही बहुत है। क्योंकि शिक्षक खुद लापरवाह होते हैं। बहुत कम स्कूल का हाल अच्छा होता है। सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें सरकारी स्कूल की छात्राओं को टीचर फेमस बॉलीवुड गाने ‘ताल से ताल मिला’ पर डांस सिखाते नजर आ रहा है। इससे पहले गुड-टच और बैड बैड-टच सिखाती एक शिक्षिका का वीडियो सामने आया था, जिसकी लोगों ने खूब सराहना की थी।

ट्विटर पर वायरल क्लिप को प्रिया सिंह (@priyarajputlive) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है- कमाल की वीडियो है। सरकारी स्कूलों के शिक्षक अगर ठान ले तो तस्वीर बदल सकती है। इस टीचर को देखिए, कैसे बच्चों को फुल एनर्जी में डांस सिखा रहे हैं। 24 अगस्त को शेयर किए गए इस 58 सेकंड के क्लिप को देखकर आपके यकीनन खुश हो जाएंगे। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे पूरे जोश के साथ टीचर, बच्चियों को एक-एक स्टेप सिखा रहा है। छात्राएं भी मन लगाकर कला को सीख रही हैं।

इस वीडियो को सोशल प्लेटफॉर्म पर खूब पसंद किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इसे 1 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं, यूजर्स कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा- यह मास्टर साहब पक्का डीएलएड करके शिक्षक बने हैं, क्योंकि DElEd मे यह सब सिखाया जाता है। यह भी शिक्षण अधिगम की एक विधि है। दूसरे ने कमेंट किया- गजब कॉपी पेस्ट। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा- कमाल की वीडियो। खैर, कोई कुछ भी कहे लेकिन सरकारी स्कूलों का ऐसा वीडियो देखकर खुशी होती है। इस बारे में आप क्या सोचते हैं? कमेंट कर हमें अपने रिएक्शन बताएं।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़