इरफान अली लारी की रिपोर्ट
देवरिया। बनकटा क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ला ने बनकटा विकासखंड के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतीक सिंह बघेल को क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री मनोनीत किया है।
अपने मनोनयन पर प्रतीक सिंह बघेल ने कहा कि संगठन के द्वारा जो मुझे दायित्व दिया गया है उसकी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने से पीछे नहीं हटूंगा।
उनके मनोनयन पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश शर्मा, प्रमोद कुशवाहा, धीरज गुप्ता, उदय प्रसाद, पूनम देवी, कवल किशोर यादव, बलिस्टर यादव, धर्मेंद्र प्रसाद, संजय प्रसाद, नागेंद्र यादव, विपिन यादव, जितेंद्र यादव, उमाशंकर, चंदन कुमार, प्रीतम कुशवाहा, शंभू यादव, शेखावत अंसारी, राम आशीष कुशवाहा, विजय चौहान, मृत्युंजय, ज्ञान प्रकाश यादव, वीरेंद्र कुशवाहा, मंजीत यादव, विजय मौर्या एवं मोहन गोंड सहित आदि क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रतीक सिंह बघेल के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त किया।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."