Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 9:13 pm

लेटेस्ट न्यूज़

हैवान आशिक ने जो वारदात किए उसे सुनकर सबके होश उड़ गए, दिन दहाड़े खूनी खेल ने सबको डरा रखा है

49 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

आज दोपहर 12.08 बजे दिल्ली पुलिस को कॉल आती है कि अरबिंदो कॉलेज के पास पार्क में एक लड़की की लाश पड़ी है। कॉल करने वाले ने पुलिस को बताया कि एक लड़का यहां था, जिसने लड़की पर हमला किया। बाद में वह भाग गया। लोहे की रॉड भी पड़ी है। तस्वीर में बेंच पर लड़की का बैग भी पड़ा दिखाई देता है। पुलिस मौके पर पहुंची तो बेंच के पास खून फैला हुआ था और लड़की की मौत हो चुकी थी। हैरत की बात है कि दिनदहाड़े पार्क में कई लोग रहे होंगे लेकिन किसी ने हमलावर को रोकने की कोशिश नहीं की। राजधानी दिल्ली में पुलिस के तमाम सुरक्षा दावों के बावजूद हत्या के मामले थम नहीं रहे। दिल्ली में आए दिन कत्ल के मामले सामने आ रहे हैं। कल भी मर्डर हुआ था और आज मालवीय नगर इलाके में अरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क में बेंच के नीचे लड़की की लाश मिली। दो घंटे के भीतर ही हत्यारे को पुलिस ने दबोच लिया।

लड़की का नाम नरगिस था और वह कमला नेहरू कॉलेज की स्टूडेंट थी। आसपास के लोग बता रहे हैं कि वह अपने दोस्त के साथ पार्क में घूमने आई थी। पुलिस ने लड़की के परिवार को सूचना दे दी है।

हमलावर लड़के का नाम इरफान खान बताया गया है। पुलिस से पूछताछ में पता चला है कि शादी से इनकार करने पर उसने रॉड से सिर कुचलकर लड़की की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया है कि शादी के लिए आरोपी दबाव डाल रहा था। जब लड़की ने मना किया तो उसने पार्क में लड़की के सिर पर रॉड से मार दिया। अब तक की जानकारी के मुताबिक लड़की के सिर पर रॉड से एक नहीं, कई वार किए गए थे।

पास में है अरबिंदो कॉलेज

इससे पहले दिल्ली पुलिस की डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया था कि लड़की की उम्र 22-23 साल है। वह अपने किसी दोस्त के साथ आई थी। यहां यंग लड़के और लड़कियां घूमते हैं। पास में ही अरबिंदो कॉलेज भी है। उसके सिर पर चोट है। रॉड से मारा गया है। आगे की जांच जारी है।

एक दिन पहले डाबरी इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली में 24 घंटे के भीतर इस तरह की दूसरी वारदात से राजधानी के लोग टेंशन में आ गए हैं। कल 23 साल के युवक ने 42 साल की महिला को गोली मार दी थी। कुछ देर बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। दोनों के बीच दोस्ती की बात पता चली है। महिला की पहचान रेनू गोयल के रूप की गई। उनके पति बिल्डर हैं। हमलावर आशीष और रेनू दोनों साथ में जिम जाया करते थे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़