Explore

Search
Close this search box.

Search

6 February 2025 11:58 am

लेटेस्ट न्यूज़

ठंडी आइसक्रीम और गर्म मटन बिरयानी दो नहीं तो तीन तलाक़…. दूल्हे की इस मांग के बाद क्या हुआ ? पढ़िए पूरी खबर 

37 पाठकों ने अब तक पढा

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट 

आगरा: शादी के मंडप पर बैठा दूल्हा कुछ घंटे बाद ही अपनी पत्नी को तीन तलाक बोलकर चला गया। आरोप है कि उसे रात 3 बजे मटन की बिरयानी गर्म नहीं मिली, कोल्ड ड्रिंक बर्फ में लगी नहीं मिली और दहेज में लग्जरी कार नहीं मिली। लड़की पक्ष का दावा है कि शादी में करीब 30 लाख रुपया खर्च किया था। दावत और गृहस्थी के सुख सुविधा का पूरा सामान दिया था, लेकिन इससे दहेजलोभी दुल्‍हा खुश नहीं था। इस मामले में दूल्हे समेत 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

थाना मंटोला में ढोलीखार के रहने वाले कामरान वारसी ने अपनी दो बहनों का निकाह नाई की मंडी गालिबपुरा के अमन और नगला चून पचान के आसिफ से तय किया था। 13 जुलाई को दोनों बहनों का निकाह हुआ। शादी समारोह फतेहाबाद रोड स्थित प्रियांशू गार्डन में रखा गया। कामरान ने बताया कि बारात का समय रात 11 बजे का तय था। पहली बारात रात 11 बजे आ गई और हंसी खुशी दुल्‍हन को लेकर रुखसत हो गई। इसके बाद दूसरी बारात नगला चून पचान से रात 3 बजे आई। दूल्हा आसिफ था। बारात आते ही उन्होंने खाना ठंडा होने का ताना दिया। रात 3 बजे बारातियों के लिए खाना गर्म करके खिलवाया। निकाह होने के बाद सुबह जब विदाई का समय आया तो दूल्हे और उनके परिजनों ने लग्जरी गाड़ी और जेवरात की डिमांड कर दी। कामरान का कहना है कि हमने शादी में 30 लाख रुपये खर्च किया। इसमें 7 लाख रुपये नकद दिए और गृहस्थी का पूरा सामान भी दिया था। फिर भी आसिफ ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर दी।

मटन बिरयानी की रखी स्पेशल डिमांड

कामरान ने बताया कि आसिफ ने शादी में सभी को मटन की बिरयानी खिलवाने की मांग रखी थी। करीब 2500 लोगों के लिए मटन की बिरयानी का इंतजाम करवाया। रात 3 बजे तक मटन की बिरयानी ठंडी पड़ गई। आइसक्रीम भी गर्मी के चलते पिघल गई, लेकिन दूल्हे की नाराजगी के चलते इंतजाम करवाया गया।

इन लोगों पर दर्ज हुआ केस

दुल्‍हन पक्ष की तहरीर पर दूल्हे आसिफ, सास मुन्नी, ससुर परवेश, देवर सलमान, नंद रुखसार, नजराना और फरीन पर केस दर्ज हुआ है। थाना ताजगंज पुलिस ने बताया कि तीन तलाक और अन्य धाराओं के तहत के दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़