Explore

Search
Close this search box.

Search

6 February 2025 8:12 am

लेटेस्ट न्यूज़

अशोक सिंह कुशवाहा को मिली सपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

68 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

भाटपाररानी – समाजवादी पार्टी ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के बाद पार्टी अध्यक्ष अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सूबे में प्रांतीय फ्रंटल संगठनों के विस्तार का आदेश जारी कर दिया है। इस क्रम में पार्टी की ओर से पिछड़ा प्रकोष्ठ को पुनर्गठित किया गया है। पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रहे पिछड़ों के स्तंभ अशोक सिंह कुशवाहा पर दोबारा विश्वास जताया है।

एक बार फिर अशोक सिंह कुशवाहा को समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष को बनाया गया है। सपा नेतृत्व मिशन 2024 की तैयारियों को लेकर गंभीर है।अशोक सिंह कुशवाहा को मिली इस जिम्मेदारी से पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी मजबूत हुई है।

श्री सिंह को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी को लेकर सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष है। नेताओं ने एक स्वर से कहा कि अशोक सिंह कुशवाहा पिछड़ों के स्तंभ है ,उन्होंने पूरा जीवन समाजवादी पार्टी के लिए समर्पित किया है । एक निष्ठावान कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी मिली है। निश्चित निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में मजबूत हुई ।अशोक सिंह कुशवाहा समाजवादी विचारधारा को शीर्ष स्थान देते हुए सर्व समाज को जोड़ने का काम किया है।समाज के सभी वर्गों में उनकी गहरी पैठ है।

हर्ष व्यक्त करने वालों में पूर्व लोकसभा सदस्य श्रीमती कनक लता सिंह ,पूर्व सांसद व सलेमपुर लोकसभा के प्रभारी रमाशंकर विद्यार्थी, जिला अध्यक्ष व्यास यादव, पूर्व विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय, पूर्व विधायक सुरेश यादव, स्वामीनाथ यादव, स्वामीनाथ यादव बरहज, पूर्व जिला अध्यक्ष गेना लाल यादव ,पूर्व विधायक गजाला लारी, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, यूजनसभा के राष्ट्रीय महासचिव ओपी यादव ,जिला पंचायत सदस्य राधारमण कुशवाहा, पूर्व प्रत्याशी पिंटू सिंह, सपा के वरिष्ठ नेता श्यामदेव यादव, दशरथ मौर्या,जिला उपाध्यक्ष उदय नारायण सिंह, सदानंद कुशवाहा, बांके लाल यादव, मंटू यादव ,कमलेश पांडेय ,जिला पंचायत सदस्य रणवीर यादव, पूर्व प्रमुख विजय प्रताप यादव, अशोक राजभर, वीरेंद्र यादव ,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव, सुखदेव यादव श्रीनाथ कुशवाहा शैलेंद्र यादव ,अभिषेक यादव ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य व्यास यादव, आदि का नाम शामिल है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़