Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 10:28 pm

लेटेस्ट न्यूज़

नगर पालिका अध्यक्ष के 72 प्रत्याशी बाकी बचे मैदान में, तुलसीपुर में सबसे अधिक प्रत्याशी

48 पाठकों ने अब तक पढा

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

बलरामपुर। जिले के 2 नगर पालिका और तीन नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए नाम वापसी के बाद कुल 72 प्रत्याशियों चुनावी मैदान में रह गए है ।

सबसे ज्यादा प्रत्याशी नगर पंचायत तुलसीपुर में है। अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया गया। यहां पर 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। नगर पंचायत गैसड़ी में अध्यक्ष पद के 01 प्रत्याशी ने पर्चा वापस लिया गया। गैसडी नगर पंचायत में कुल 15 मैदान में है।

बलरामपुर में अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया गया। यहां पर भाजपा, सपा, बसपा सहित कुल प्रत्याशी 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इसी तरह नगर पालिका उतरौला में अध्यक्ष पद के 02 प्रत्याशी ने पर्चा वापस लिया गया और अब यहां पर 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

नगर पंचायत पचपेड़वा में अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया गया है। यहां पर कुल 15 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है। इसी तरह सभासद के रूप में नगर पालिका बलरामपुर में सदस्य के लिए कुल 07 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया।

अब बलरामपुर नगर पालिका परिषद के 25 वार्ड में कुल 131 प्रत्याशी मैदान में है । इसी तरह नगर पालिका उतरौला में सदस्य के लिए कुल 10 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया । कुल 97 प्रत्याशी मैदान में होगे। नगर पंचावत तुलसीपुर में सदस्य के लिए कुल 06 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया। कुल 77 प्रत्याशी मैदान में होगे। नगर पंचायत गैसड़ी में सदस्य के लिए कुल 02 प्रत्याशियों द्वारा पर्चा वापस लिया गया। कुल 72 प्रत्याशी मैदान में होगे। नगर पंचायत पचपेड़वा में सदस्य के लिए किसी भी प्रत्याशियों ने पर्चा वापस नहीं लिया। कुल 126 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़