Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 12:57 pm

लेटेस्ट न्यूज़

प्राथमिक विद्यालय अस्ती में ईद पर हुईं रोचक गतिविधि

55 पाठकों ने अब तक पढा

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट 

फतेहपुर। भारत त्योहारों वाला देश है। यहां होली, दिवाली, क्रिसमस, ईद, बैसाखी, पोंगल, ओणम, दशहरा, मकर संक्रांति आदि त्योहार सभी लोग मिलजुल कर मनाते हैं। माहे रमजान में ईद का त्योहार खुशियां लेकर आता है। सभी लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें, भाईचारे का संदेश देते ईद के त्योहार में बच्चों को एक अच्छा इंसान बनाने का संकल्प दिलायें। आपस में सुख-दुख के साथी बने ईद का यही संदेश है।

प्राथमिक विद्यालय अस्ती, नगर क्षेत्र फतेहपुर की प्रधान अध्यापिका आसिया फारूकी ने बच्चो को ईद के बारे में रोचक गतिविधियों के द्वारा विस्तृत जानकारी दी। आपसी प्रेम और भाई चारे का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि हमारा विद्यालय हर त्योहार मिलजुल कर साथ में मनाता हैं। यही संदेश हम विद्यालय के सभी बच्चों और अभिभावकों को भी देते हैं। सम्पन्न गतिविधियों में कुछ बच्चों ने चार्टों में ईद मुबारक लिख प्रस्तुत किया तो कुछ ने चांद-सितारे बनाकर पूरा परिसर सजा दिया। बच्चे परस्पर गले मिलकर खुशी जाहिर की।

बच्चों जोया, सोनम, राजिया, सना, कायनात और मोईन ने बताया कि उनकी आसिया मैम हर त्योहार में ढेर सारी गतिविधियां करवाती हैं और सभी को प्रेम से रहने की सीख देते हुए भारत को सुंदर बनाने का संकल्प दिलवाती हैं।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़