Explore

Search
Close this search box.

Search

24 February 2025 1:43 am

लेटेस्ट न्यूज़

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कही अतीक अहमद को लेकर बड़ी बात, पढ़िए इस खबर को 

54 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट 

देवरिया: सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रविंद्र कुशवाहा ने अतीक अहमद पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि लंबे अरसे बाद अतीक अहमद को कानून का राज समझ में आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संकल्प लिया है कि हम उत्तर प्रदेश में कानून का राज चलाएंगे। सपा और बसपा के शासनकाल में अतीक ने जिस तरह का अत्याचार किया है, हत्या-बलात्कार, लूट और लोगों की जमीने हड़पने का काम किया है। सभी अपराधों के लिए सजा का मौका आ गया है। जनता खुश है और अतीक घुटने के बल रेंग रहा है।

रविन्द्र कुशवाहा सलेमपुर क्षेत्र से भाजपा के सांसद है बेबाक टिप्पणी के लिए जाने जाते हैं। कुछ दिनों पूर्व इन्होंने अपने आवास के सामने बंद पानी की टंकी का मुद्दा लोकसभा में उठा दिया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि योगी जी ने विधानसभा में कहा था, माफियाओं को हम मिट्टी में मिला देंगे। अपराधियों को मिट्टी में मिलाने का काम हो रहा है। सपा और बसपा की सरकारों में अतीक ने खूब अत्याचार किया है।

भारत में है संविधान का राज

अतीक ने हत्या, लूट, बलात्कार और लोगों की जमीने हड़पने का काम किया है। अब कानून जब अपना काम करेगा तब अतीक को पता चलेगा कि भारत में संविधान के हिसाब से राज चलता है।

इस कार्यवाही से लोगों में खुशी है और अतीक अहमद घुटने के बल रेंग रहा है और मिट्टी में मिलने की बात कर रहा है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़