Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 10:03 pm

लेटेस्ट न्यूज़

देश का सम्मान सबके दिल में ; संत समाज द्वारा तिरंगा फहराया गया

41 पाठकों ने अब तक पढा

ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी की रिपोर्ट

आगरा। खेरागढ विधान सभा के गाँव तेहरा मे बनी जन अर्धांगिनी फाउंडेशन द्वारा संचालित ब्रजवासी गौ शाला मे संत धर्म दास महाराज, स्वामी विजयानद और सोनी दास ने तिरंगा फहराया और गौ वंश को मिठाई वितरण की।

संत धर्म दास महाराज ने बताया कि मनुष्य को केवल भगवान पर भरोसा करना चाहिए क्योंकि लाख चौरासी योनियों में एक योनि मनुष्य की मिलती है जो कि सभी तरह से निपुण होती है। बाकी योनि तो केवल कर्मों के अनुसार मिलती है। गौ वंश को हिन्दू समाज मे माता का दर्जा दिया जाता है तथा गौ माता मे तैंतीस करोड़ देवताओं का बास होता है।

ब्रजवासी गौ शाला संत समाज के कार्यकर्ताओ ने और गौ माताओं ने तिरंगा फहराकर मिठाई खाई। जन अर्धांगिनी फाउंडेशन राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष उमा सिह ग्वालियर से गुड के लिए 2100रू का सहयोग किया। 

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़