Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 4:52 pm

लेटेस्ट न्यूज़

छः दिवसीय अथर्ववेद परायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

55 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली की रिपोर्ट 

देवरिया। लार नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन सत्यवंती गुप्ता के आवास शास्त्रीनगर वार्ड में आयोजित अथर्ववेद परायण महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया।

यज्ञ के ब्रह्मा स्वामी केवलानंद सरस्वती महाराज ने महायज्ञ में आये यज्ञ प्रेमियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यज्ञ ही मानव जीवन का सर्वश्रेष्ठ कर्म हैं। यज्ञ से ही पर्यावरण की शुद्धि व मानव जीवन को सुख शांति व आंनद की प्राप्ति होती हैं। यज्ञ से ही देवों की सच्ची पूजा होती हैं। मानव को संगति की प्राप्ति होती हैं तथा परोपकार की भावना प्रबल होती हैं। वेद पाठी पंडित रोशन शास्त्री ने कहा कि अग्नि ही देवताओं का मुख हैं इसमें विहित पदार्थों को समर्पित कर के मानव में यह मेरा नही हैं कि भावना प्रबल होती हैं।

शास्त्री जयोतिष्मती आर्या ने यज्ञ प्रार्थना के सुमधुर भजन प्रस्तुत कर लोगों का भाव विभोर कर दिया।

महायज्ञ में प्रमुख रूप से रजनीश पटेल, उमाशंकर गुप्ता, सतीश बरनवाल, दामोदर वर्मा, शीतल बरनवाल, राजन मोदनवाल, साहू विशाल गुप्ता, राजेश, ईश्वर चंद्र बरनवाल, सुनील गुप्ता, रमेश बरनवाल, विपुल गुप्ता, तारा चंद्र, सत्यार्थ गुप्ता, श्रीराम साहू, संध्या देवी, आकांक्षा गुप्ता, प्रतिष्ठा आर्या सहित अन्य मौजूद रहें।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़