Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 10:32 am

लेटेस्ट न्यूज़

राष्ट्रीय युवा दिवस पर अभाविप ने निकाली शोभायात्रा

58 पाठकों ने अब तक पढा

मुरारी पासवान की रिपोर्ट 

कांडी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कांडी ईकाई द्वारा गुरूवार को नगर मंत्री प्रिन्स कुमार सिंह के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति का परचम लहराने वाले युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत एवं युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में लगभग सैकड़ों छात्र छात्रा शामिल हुए।

युवाओं एवं छात्रों ने ज्ञान दर्शन कोचिंग सेंटर से बाजार के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद अमर रहे, विद्यार्थी परिषद जिंदाबाद, सुंदर सुहाना भारत देश जैसे नारे लगाए। इसके बाद शोभायात्रा ज्ञान दर्शन कोचिंग सेंटर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। जहाँ सभी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के तेलचित्र पर पुष्पांजली किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए नगर मंत्री प्रिन्स कुमार सिंह ने कहा कि अभाविप अपने स्थापना काल से ही स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाता आ रहा है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद जी आध्यात्मिक मार्गों का अनुकरण करते हुए दुनिया के दिग्गज राष्ट्रवाद के योद्धा बनें। विवेकानंद के दिखाए हुए और बताए हुए मार्गों के अनुसरण कर युवा राष्ट्रप्रेम की भावना को मन में रखकर आगे बढ़ सकता है, जिससे भारत सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक रुप से विश्वगुरु बनेगा।

वहीं शिक्षक धर्मेंद्र मेहता ने कहा कि भारत की यदि तस्वीर कोई बदल सकता है तो इस देश युवा पीढ़ी. आज के युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद जी के सपनों का भारत बनाने के लिए समाज के ऐसे कुरूतियों के खिलाफ आगे आकर लड़ना चाहिए ताकि इस देश से इस तरह की सभी कुरुतियाँ ख़त्म होकर समरस भारत का निर्माण हो सके।

मौके पर शिक्षक अजय पासवान ने वर्तमान समय में देश में युवाओं की स्थिति और स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं अन्य विषयों पर प्रकाश डालते हुए कहा युवा देश और समाज की रीढ़ होती है।

अंत में नगर छात्रा प्रमुख सोनाक्षी कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

शोभायात्रा में नगर सह मंत्री लक्की कुमार, सदस्य राजा कुमार, पंकज मेहता, रवि पाल, पंकज रजक, रंजन पाल, शिवम कुमार, मानसी पाण्डेय, रागिनी कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, श्रेया कुमारी, ज्योति कुमारी, अनपूर्णा सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़