Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 10:58 pm

लेटेस्ट न्यूज़

15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया ठंड ने ; मौसम अभी और बरपाएगी कहर

41 पाठकों ने अब तक पढा

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 

कोहरा के साथ बर्फीली हवाओं ने पिछले 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटों में सर्दी और अधिक बढ़ेगी। कोहरे से शहर से लेकर गांव तक हालत खराब हैं। कोहरा रात दस बजे से शुरू हो गया जो आज सुबह तक भी जारी है।

मंगलवार को भी पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। आसमान पर बादल छाए रहे। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ.एन सुभाष के अनुसार कोहरा और शीतलहर का असर इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि दिन और रात के पारे में अंतर से गलन की स्थिति बन जाती है।

दिन भर रही कोल्ड डे कंडीशन

भारतीय कृषि प्रणाली अनुुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि सोमवार को दिनभर कोल्ड डे कंडीशन की स्थिति रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री से नीचे आ गया।

पिछले 15 साल का में अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले 2008 में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इससे पहले 2014 में अधिकतम तापमान 15.4 दर्ज किया गया था।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़