Explore

Search
Close this search box.

Search

6 February 2025 4:18 am

लेटेस्ट न्यूज़

इस बार लखनऊ शहर की राजनीति में किन्नर भी अपनी ताल ठोकेंगे

35 पाठकों ने अब तक पढा

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आगामी दिनों में अधिसूचना जारी होनी है। लखनऊ शहर की प्रियंका सिंह रघुवंशी किन्नर ने इस बार लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में चुनावी राजनीति में उतरने का ऐलान किया है। मेयर पद हेतु वह अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

कई अहम मुद्दों के साथ उतरेंगे मैदान में: प्रियंका सिंह

जानकारी  मुताबिक प्रियंका का कहना है कि शहर की राजनीति में विकास एवं सभी का साथ सभी का विकास के मूलमंत्र के साथ चुनावी मैदान में दिग्गजों का मुकाबला करेंगे। प्रियंका सिंह एक सोशल वर्कर एक्टिविस्ट और अभिनेत्री मॉडल हैं। उत्तर प्रदेश के स्तर पर किन्नर समाज का वो प्रतिनिधित्व करती हैं। प्रियंका का कहना है कि हम कई अहम मुद्दों के साथ मैदान में उतरेंगे, वर्तमान मेयर ने क्या काम किया हैं यह तो जनता बता देगी।

फिलहाल निर्दलीय मेयर पद से चुनाव लड़ेंगीं प्रियंका सिंह

आपको बता दें कि प्रियंका सिंह फिलहाल निर्दलीय मेयर पद से चुनाव लड़ेंगीं। किन्नर समाज के कई नेता राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में अहम उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। इसमें किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का नाम शामिल है। देश की पहली किन्नर मेयर आशा देवी (अमरनाथ यादव) का नाम भी इसमें शामिल है। यह राजनीति की दिशा में बड़ा बदलाव माना गया था। फिलहाल आरक्षण को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़