Explore

Search
Close this search box.

Search

24 February 2025 1:47 pm

लेटेस्ट न्यूज़

देवरिया के दीपक बने सेना में कर्नल ; आज संयुक्त मिलिट्री फोर्स के कमांडर द्वारा साउथ अफ्रीका में लगाया जाएगा बैच

50 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली की रिपोर्ट 

देवरिया, लार। सैन्य अधिकारी दीपक सिंह के उत्कृष्ट कार्यों के बदौलत उनका प्रमोशन इंडियन आर्मी में कर्नल के पद पर हुआ है। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तरफ से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहां कई देशों की गतिविधियों का जायजा लेकर संयुक्त राष्ट्र को रिपोर्ट कर रहे हैं। उन्हें 12 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र मिशन के मिलिट्री जनरल फोर्स कमांडर द्वारा बैच लगाकर प्रमोशन दिया जाएगा।

लार ब्लाक के डुमरी गांव निवासी दीपक सिंह का चयन इंडियन आर्मी में उनकी मेहनत के बदौलत 2008 में हुआ था। वह अपने पराक्रम से हमेशा भारत का मान बढ़ाते रहे हैं। पिछले वर्ष भी भारत पाकिस्तान सीमा पर आतंक निरोधक अभियान चलाने के लिए उन्हें राष्ट्रपति के हाथों वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। चार माह पूर्व भारत सरकार के तरफ से उनका चयन संयुक्त राष्ट्र मिशन में हुआ था। वर्तमान में वह साऊथ अफ्रीका में संयुक्त राष्ट्र की तरफ से सिविल वार में फंसे देश जैसे इजराइल, फिलीस्तीन, लेबनान, सीरिया, सूडान जैसे देशों को प्रोटेक्ट कर रहे हैं। साथ ही अमन चैन कैसे कायम रहे इस पर काम कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के तरफ से यहां के गरीब नागरिकों को भेजी गई मदद मिल रही है कि नहीं, इसकी रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र को भेज रहे हैं।

गौरतलब है कि इनके पिता कामेश्वर सिंह भी सेना में अधिकारी रह चुके हैं। उधर इनके कर्नल पद पर प्रमोशन होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। अरविन्द सिंह, रविप्रताप सिंह, शिक्षक शिशिर राय, सामाजिक कार्यकर्ता साहू विशाल कुमार गुप्ता पंडित दीपक शर्मा, शुभम सिंह, विनय सिंह, राजू सिंह, रोहित सिंह, मनीष पाठक आदि ने बधाई दी है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़