Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 5:01 am

लेटेस्ट न्यूज़

जुड़वां बहनों ने एक ही लड़के से कर ली शादी, पुलिस ने किया दूल्हे पर केस दर्ज

50 पाठकों ने अब तक पढा

टिक्कू आपचे की रिपोर्ट 

मुंबई। महाराष्ट्र के सोलापुर में जुड़वां बहनों ने एक ही लड़के से शादी कर ली। शुक्रवार को मालशिरस में यह शादी हुई। दोनों बहनें IT इंजीनियर हैं। वो बचपन से ही दोस्तों की तरह रहीं और आगे भी साथ रहना चाहती हैं। दोनों ने अतुल नाम के लड़के से शादी का फैसला किया। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग पूछ रहे हैं, क्या यह शादी कानूनी तौर पर जायज है? फिलहाल, पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अतुल का मुंबई में ट्रैवल एजेंसी का बिजनेस है। मूल रूप से वह मालशिरस तालुका का रहने वाला है। पिंकी और रिंकी के पिता की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से दोनों बहनें मां के साथ मालशिरस तालुका में आकर रहने लगीं।

ऐसे जुड़वां बहनों के करीब आया अतुल

पिता की मौत के बाद से बहनों की मां भी बीमार रहने लगीं। कुछ दिनों पहले उनकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उस दौरान अतुल ने उनकी मां को अस्पताल ले जाने में मदद की। फिर धीरे-धीरे अतुल, पिंकी और रिंकी के करीब आ गया। अब तीनों ने परिवार की सहमति से शादी कर ली है।

इनकी शादी का वीडियो वायरल हुआ तो एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और दूल्हे के खिलाफ धारा 494 के तहत केस दर्ज कर लिया।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़