Explore

Search
Close this search box.

Search

6 February 2025 9:06 am

लेटेस्ट न्यूज़

इस बांसुरी वाले का कमाल देखकर आप भी कहेंगे, वाकई भारत में टैलेंट की कमी नहीं है, वीडियो ? देखिए

45 पाठकों ने अब तक पढा

सर्वेश द्विवेदी  की रिपोर्ट 

गली-मोहल्लों तमाम फेरी वाले आते हैं। वह अपना सामान बेचने के लिए तरह-तरह की आवाज निकालते हैं। कच्चा बादाम वाले चचा उन्हीं में से एक थे। जी हां, उनका अंदाज पब्लिक की इतना पसंद आया कि उस पर एक म्यूजिक वीडियो बन गया। इसी तरह से अब एक बांसुरी वाले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने अपने अनोखे अंदाज से पब्लिक का दिल जीत लिया है।

बता दें, यह वीडियो 21 सेकंड है। इसमें हम देख सकते हैं कि एक शख्स ‘बांसुरी’ से कमाल की अवाजें निकाल रहा है। पहले वह पुलिस के सायरन और 108 की आवाज निकालता है। इसके बाद कुत्ते की आवाज निकालात है। यह देखकर आसपास वाले लोग हंसने लगते हैं।

 

‘अपने देश में कलाकार की कमी नहीं’

आईपीएस अधिकारी ने यह वीडियो शेयर किया और लिखा- प्रतिभा की कोई सीमा नहीं होती…। इस क्लिप को खबर लिखे जाने तक लगभग दो हजार व्यूज और सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए शख्स के टैलेंट कमाल बताया है। वहीं कुछ ने लिखा कि भारत में टैलेंट की कमी नहीं है। आप भी वीडियो देख कमेंट में बताइए कि कभी किसी को इस अंदाज में ‘बांसुरी’ बजाते देखा है?

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़