Explore

Search
Close this search box.

Search

6 February 2025 4:30 am

लेटेस्ट न्यूज़

10 साल की छोटी सी इस बच्ची का सधा हुआ नृत्य देख कर आप भी कहेंगे ‘कमाल है ‘ ,; वीडियो ? देखिए

33 पाठकों ने अब तक पढा

अंजनी कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट 

प्रयागराज। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं। क्या बच्चे क्या बड़ा हर कोई नोरा के डांस मूव्स का दीवाना है। नोरा की इन्हीं दीवानों में एक 10 साल की बच्ची का कारनामा सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस बच्ची ने नोरा के गाने पर ऐसा डांस दिखाया कि लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

यूपी के इलाहबाद में जन्मी 10 साल की गुनगुन मिश्रा ने बॉलीवुड फिल्म सत्यमेव जयते 2 के पेपी सांग कुसु कुसु पर सनसेशन डांस किया है। गुनगुन के इस डांस वीडियो को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो पर तकरीबन पांच लाख व्यूज आ चुके हैं और यह सिलसिला जारी है। आप इस वीडियो को गुनगुन मिश्रा चैनल पर देख सकते हैं। आप भी देखिए 10 साल की प्यारी बच्ची का जबरदस्त डांस…

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=NXZbeowIv5o[/embedyt]

गुनगुन बताती है कि उसे जब भी मौका मिलता है वो नोरा के किसी भी गाने पर डांस करने लगती है। गुनगुन नोरा को अपना आदर्श मानती है। नोरा की तरह एक दिन बॉलीवुड में नाम कमाना चाहती है। इसलिए अधिक से अधिक समय नोरा की तरह बेली डांस की प्रैक्टिस करती रहती है। 

गुनगुन के इस जबरदस्त डांस को देखकर आप भी वाह कहेंगे। इतनी कम उम्र में गुनगुन के डांसिंग टैलेंट ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। 

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़