Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 6:17 pm

लेटेस्ट न्यूज़

उम्र 52 साल, 7 बच्चे, उसके बाद भी पांचवी शादी करने पहुंच गए जनाब ; वीडियो ? देखिए क्या हुआ बवाल

63 पाठकों ने अब तक पढा

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट 

सीतापुर। एक सात बच्‍चों के बाप की पांंचवीं बार विवाह करने की जानकारी पहली पत्‍नी को हुई। पत्‍नी अपने बच्‍चों के साथ विवाह स्‍थल पर पहुंच गई। इस दौरान लड़की वालों से मारपीट भी हुई। वहीं पुलिस ने पति का चालान कर दिया है और उसे थाने ले गई है। 

पटिया में रहने वाली महिला को पता चला कि उसका पति कोतवाली देहात इलाके में शादी करने जा रहा है। यह उसकी पांचवीं शादी थी। इस पर पत्नी और बच्चे गांव पहुंच गए। शादी रचाने जा रही लड़की के परिवारजन और पति से विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। शिकायत पर पुलिस पति को कोतवाली ले आई और शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।

 

कोहना चौकी प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि पटिया गांव की महिला ने एक तहरीर दी थी। उसका पति 50 वर्षीय शफी अहमद कोतवाली देहात की सरदार कालोनी में पांचवीं शादी करना जा रहा है। उसके सात बच्चे हैं, जिनमें बड़ी-बड़ी बेटियां भी हैं। बताते हैं शादी की सूचना पर पहली पत्नी और बच्चे गांव पहुंचे थे। पति शफी अहमद के साथ शादी करने वाली लड़की के परिवारजन ने विवाद शुरू कर दिया और महिला और बच्चों ने पति की पिटाई भी की।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़