Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 9:42 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पलायन की बलि ; गुजरात के प्लांट में झारखंड के कामगार की मृत्यु

49 पाठकों ने अब तक पढा

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत गरदाहा गांव का एक और युवक नारायण पासवान पलायन का बलि चढ़ गया। गुरुवार की शाम में जैसे ही मृतक 35 वर्षीय नारायण पासवान का शव उसके पैतृक आवास गरदाहा पहुंचा। घर व गांव में कोहराम मच गया।महिलाएं व पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी।

ज्ञात हो कि की नारायण की मृत्यु गुजरात के अंकलेश्वर में आठ अगस्त को तकरीबन 3 बजे शाम में प्लान्ट में काम करने के दौरान चार मीटर ऊंचाई से गिरने के कारण हो गयी थी। वह दो महीने आठ दिन पूर्व घर से मजदूरी करने वहां गया था। वह सूरज कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी में मजदूरी करता था। काम करने के दौरान ही वह गिर गया व गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गयी।

मृतक मनरेगा योजना में पंजीकृत मजदूर था, जिसका पंजीकरण संख्या JH 07011007137/1297 है। लोगों ने बताया कि प्रखंड स्तर पर यहां के लोगों को काम नही मिल पाता है, जिस कारण लोग पलायन करते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि मनरेगा योजना में मजदूरी 225 रुपया ही मिलता है, जबकि सामान्य मजदूरी 300 रुपया है। पलायन का यही मुख्य कारण है। वहीं मुखिया प्रतिनिधि विनोद राम व उपमुखिया अतीस कुमार सिंह भी मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को सांतावना दिए।मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन व अंबेडकर आवास के अलावे अन्य सरकारी लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे।

मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया। अंतिम दाह-संस्कार सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल स्थित मुक्तिधाम में गुरुवार को कर दिया गया। मृतक का बड़ा पुत्र आयुष ने मुखाग्नि दी।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़