Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 5:45 pm

लेटेस्ट न्यूज़

रोमांचकारी प्रदर्शन के साथ शांतिपूर्वक रहा ताजिया और अलम का मिलन

59 पाठकों ने अब तक पढा

मुरारी पासवान की रिपोर्ट 

कांडी- प्रखंड क्षेत्र में कुर्बानी का पर्व मुहर्रम का त्योहार शांति व अकीदत के साथ मनाई गयी।

मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न कर्बला के मैदान में ताजिया व अलम का पहलाम सपन्न हुआ। कांडी कर्बला में ढबरिया व कांडी, कुरकुटा में मंडरा ,सोहगड़ा, रामबांध, कुरकुटा, बत्तो में नैनाबार व बत्तो ,अधौरा में सोनपुरवा, देवदीह, खुटहेरिया, गोसांग ,तेलियाबान्ध व अधौरा, सेतो ,घटहुआँ, भुंड़वा में ताजिया का पहलाम किया गया। जबकि पतिला व सोनपुरा कर्बला में ताजिया का पहलाम बुधवार को किया जाएगा।

इससे पूर्व सभी जगहों पर ताजिया व आलम का मिलनी सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर जमा दो हाई स्कूल कांडी के खेल मैदान में खेल का आयोजन किया गया। जिसमें अधौरा, कुरकुटा, बिहार के अकबरपुर व पलामू के हैदरनगर की टीम ने खेल के करतब दिखाए।

अधौरा टीम के खिलाड़ी सलीम ने शरीर के पैर व हाथ पर मोटरसाइकिल पार कर दिखाया।वही शरीर पर दर्जन सुई चुभोकर व मुँह में ब्लेड चबाकर दिखाया।  

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी फैज रब्बानी, 20 सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार,मुखिया विजय राम,बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार,एसआई मुकेश कुशवाहा को आयोजन कमिटी के सदस्यों ने अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किये।मुख्य अतिथि व अन्य ने आयोजन कमिटी को शील्ड प्रदान किये।आयोजन को सफल बनाने में मुहर्रम कमिटी के अध्यक्ष नसीम खान,सचिव अमजद हुसैन ,खजांची मोहम्मद विस्मिला खान उर्फ पाले खान सहित सभी सदस्य ने अहम भूमिका निभाया।कांडी पंचायत की बीडीसी ममता देवी ने मुहर्रम कमिटी को दो शील्ड प्रदान की।

मौके पर राजद नेता विनीत कुमार,झरी प्रसाद,राम लखन प्रसाद,शिव सिंह,पंकज सिंह,मुर्तजा अंसारी,हातिम खलीफा,सहित बड़ी संख्या में महिला ,बच्चे व पुरुष उपस्थित थे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़